नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारों में जहां कुछ ने कानून की आलोचना की तो वहीं कुछ समर्थन में हैं। मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन में कई सितारे देखे गए। इसी सिलसिले में अब अभिनेता प्रकाश राज ने पीएम मोदी से सवाल किए हैं।
'सिंघम' के इस अभिनेता ने पीएम पर उठाए सवाल, बोले- 'बेरोजगार, किसान प्राथमिकता में होने चाहिए'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रकाश राज ने ट्वीट किया कि 'प्रिय प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय पंजीकृत बेरोजगार, संकट में किसान, बिना शिक्षा के बच्चे, बेघर गरीब। क्या ये आपकी प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए?'
Dear PRIME MINISTER ...
NATIONAL REGISTER of the UNEMPLOYED...FARMERS IN DISTRESS ..CHILDREN WITHOUT EDUCATION..HOMELESS POOR ..shouldn’t this be your PRIORITY.. #JustAsking #IndiaAgainstCAA_NRC #Emergency2019 #IndiaAgainstViolence
सीएए को लेकर प्रकाश राज ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में पुलिस और छात्रों के बीच झड़प होती नजर आ रही है। वीडियो को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, 'हम आपको चुनौती देते हैं, संविधान को मारने से पहले तुम कितने लोगों को मारोगे?'
How many more will you KILL before you KILL the CONSTITUTION .. WE DARE YOU #IndiaAgainstCAA_NRC #Emergency2019 #JustAsking pic.twitter.com/uYIuLOyV68
प्रकाश राज पहले भी मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठा चुके हैं। 2019 के आम चुनावों में वो सेंट्रल बेंगलुरु सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे लेकिन वह हार गए थे। इस पर उन्होंने ट्वीट कर कहा था- 'मेरे गाल पर जोरदार तमाचा...और भी ट्रोल, बेइज्जती और गालियां आई हैं, फिर भी मैं अपने स्टैंड पर खड़ा रहूंगा, धर्मनिरपेक्ष भारत के लिए मेरी लड़ाई जारी रहेगी, एक कठिन सफर अब शुरू हो चुका है, उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया, जय हिंद।'
प्रकाश राज ने 'बिसिलु कुदुरे' नामक टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म 'कांचीवरम' में उनके अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। बॉलीवुड में प्रकाश राज को 'सिंघम' और 'वांटेड' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।
पारस से प्यार का इजहार करने के बाद आया माहिरा की मां का बयान, बोलीं- 'वो अभी 22 साल की है और...'