'बिग बॉस 13' में इस पूरे हफ्ते कई उतार चढ़ाव देखने को मिले। जहां इस हफ्ते सिद्धार्थ शुक्ला के वापस लौटने से उनके फैंस बेहद खुश हो गए। वहीं मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता एक बार फिर से खेल में उलटफेर करते हुए देखे गए। इस हफ्ते घर के सात सदस्य नॉमिनेटेड हैं। ऐसे में चलिए वीकेंड का वॉर से पहले आपको बताते हैं कि आखिर कौन इस हफ्ते घर से बेघर होगा।
Bigg Boss 13: इन सात कंटेस्टेंट पर मंडरा रहा खतरा, सलमान से पहले जानें कौन होगा बेघर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस' के दंड स्वरूप सिद्धार्थ नॉमिनेटेड हैं। उन्होंने आसिम रियाज से धक्का मुक्की की थी। जिसके बाद उन्हें दो हफ्ते के लिए नॉमिनेट कर दिया गया। सिद्धार्थ के अलावा विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, अरहान खान, आरती सिंह, आसिम रियाज और शेफाली बग्गा नॉमिनेटेड हैं।
अभी तक के वोट शेयर की बात करें तो सबसे कम वोट अरहान को मिले हैं। सबसे कम वोट पाने वाले सदस्य में दूसरा नाम विशाल का है। कम वोट मिलने के बावजूद अरहान इस हफ्ते सुरक्षित हैं। ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक, इस हफ्ते कोई एविक्शन नहीं होगा। आज के एपिसोड में सलमान खान बताएंगे कि अरहान और विशाल को सबसे कम वोट मिले हैं। पहले वो अरहान से मजाक करेंगे कि वो घर से एलिमिनेट हो रहे हैं लेकिन इसके बाद वो बताते हैं कि इस हफ्ते सभी सुरक्षित हैं।
#WeekendKaWaar #Exclusive #eviction news
No eviction This week#Rt if you happy#comment your reaction#SalmanKhan Decided to complete shoot today it self.
What a spirit of work.
दूसरी ओर शनिवार को मल्लिका शेरावत ने एंट्री की और घरवालों से मजेदार टास्क करवाए। इस दौरान मल्लिका सिद्धार्थ-आसिम के साथ डांस करती हुई नजर आईं। मल्लिका ने खुद भी अपने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस में जाने की जानकारी दी थी।
On my way to shoot for Big Boss , any ideas :)? @colorstv @voot #bigboss #bigboss13
A post shared by Mallika Sherawat (@mallikasherawat) on
शुक्रवार को प्रसारित एपिसोड में सिद्धार्थ और रश्मि के बीच एक बार फिर से नोक-झोंक देखने को मिली। एक टास्क के दौरान सिद्धार्थ ने रश्मि को आसिम की नौकरानी कहा। जिसके बाद रश्मि सिद्धार्थ पर भड़कती नजर आती हैं। आज वीकेंड का वॉर में सलमान के सामने भी ये मुद्दा उठाया जाएगा।
Bigg Boss 13: पारस के बाद माहिरा ने भी घरवालों के सामने किया प्यार का इजहार, सुनते ही भड़कीं