{"_id":"5a255d1c4f1c1b87698bfa9c","slug":"shashi-kapoor-death-he-was-famous-as-producer-more-that-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्टिंग से ज्यादा फिल्मों में इस काम के लिए सुपरहिट हुए शशि कपूर, सबूत भी सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्टिंग से ज्यादा फिल्मों में इस काम के लिए सुपरहिट हुए शशि कपूर, सबूत भी सामने
Mon, 04 Dec 2017 08:05 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Mon, 04 Dec 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने दोनों भाईयों शम्मी कपूर और राजकपूर से उलट शशि कपूर फिल्मों में एक्टिंग से ज्यादा इस काम के लिए मशहूर हुए। इसके सबूत भी सामने हैं। उनकी दिलचस्पी ऑफबीट और पैरलल सिनेमा में थी। उन्होंने अभिनय जरूर मुख्यधारा की फिल्मों में किया लेकिन शशि को जब भी मौका मिला उन्होंने एक अलग तरह का सिनेमा रचने का प्रयास किया।
2 of 5
एक एक्टर के रूप शशि कपूर की चर्चा कभी भी उनके अभिनय को लेकर नहीं हुई। शशि कपूर की जो फिल्में बड़ी हिट साबित हुईं उसमें शशि कपूर के अभिनय के अलावा कुछ दूसरी वजहें भी थीं। उनकी कई रोमांटिक फिल्में सफल रहीं, पर उनकी इमेज एक रोमांटिक हीरो के रूप में नहीं बनीं।
पढ़ें: 'खिलते हैं गुल यहां, खिलके बिखरने को' मधुर मुस्कान के शहजादे शशि कपूर का निधन
3 of 5
एक्टर के रूप में औसत और अपेक्षाकृत कम चर्चित शशि कपूर जब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उतरे तो उनकी फिल्मों की जमकर चर्चा हुई। एक प्रोड्यूसर के रूप में उन्होंने अलग-अलग तरह की कई फिल्में बनायीं। वह कई फिल्मों के सहायक निर्देशक भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शशि कपूर द्वारा बनायी गयी फिल्में 'जुनून', 'कलयुग', '36 चौरंगी लेन', 'विजेता', 'उत्सव' और 'अजूबा' समीक्षकों द्वारा सराही गयी। शशि कपूर ने यह फिल्मों उस दौर के सबसे बेहतर निर्देशकों से निर्देशित करवायीं। हिंदी फिल्मों में जब भी विविधता की बात आती है शशि कपूर की इन फिल्मों को याद किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
शशि कपूर
एक निर्माता-निर्देशक के रूप में 1991 में आख्रिरी फिल्म 'अजूबा' बनाने वाले शशि कपूर 1998 में रिलीज हुई अंग्रेजी फिल्म 'साइड स्ट्रेट्स' में अंतिम बार अभिनय करते हुए नजर आए थे। पिछले कुछ समय से वह अपनी बीमारियों की वजह से चर्चाओं में थे।
पढ़ें: बॉलीवुड में शोक की लहर, पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।