{"_id":"5a0947544f1c1bec538bcc25","slug":"shatrughan-sinha-feeling-disappointed-for-not-worked-in-amitabh-bachchan-movie-sholay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शत्रुघ्न सिन्हा ने आज तक नहीं देखी फिल्म 'शोले' और 'दीवार', ये रही वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शत्रुघ्न सिन्हा ने आज तक नहीं देखी फिल्म 'शोले' और 'दीवार', ये रही वजह
Mon, 13 Nov 2017 12:50 PM IST
amarujala.com- Presented by :आनंद
amarujala.com- Presented by :आनंद
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में 'अबे खामोश' डॉयलॉग से अपनी अलग पहचान बनाने वाले एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शोले' और 'दीवार' को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की गलतियों को गिनाते हुए बताया कि आखिर उन्होंने आज तक अमिताभ की फिल्म 'शोले' और 'दीवार' क्यों नहीं देखी।
2 of 5
दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि 'शोले' फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने अमिताभ बच्चन यानि 'जय' के रोल के लिए पहले शत्रुघ्न को ऑफर किया था। मगर शत्रुघ्न ने 'शोले' में काम करने से मना कर दिया था।
3 of 5
Shatrughan Sinha
ऐसे ही अमिताभ की फिल्म 'दीवार' के लिए भी उन्हें ऑफर किया गया था। मगर उन्होंने उस में भी काम करने से मना कर दिया। सौभाग्य से अमिताभ की ये दोनों फिल्में इतनी हिट हुई कि वो सदी की महानायक बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मगर शत्रुघ्न ने इस बात के लिए खुशी भी जाहिर की कि उनका दोस्त महानायक बना। आपको बता दें कि इसी बात के चलते शत्रुघ्न ने अमिताभ की दोनों फिल्मों को आज तक नहीं देखा है।
विज्ञापन
5 of 5
इतना ही नहीं शत्रुघ्न ने फिल्म में अपनी विलन की भूमिका के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मेरे खलनायक बनने के रोल को लोगों ने बहुत पसंद किया था। जब भी वो पर्दे पर आते थे तो लोग तालियों से उनका स्वागत करते थे। उन्होंने कहा कि खलनायक बनकर लोगों की तालियां पाना बहुत मुश्किल काम होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।