फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shehnaaz Gill: ‘तू मेरा है और तू मेरा ही रहेगा..’, शहनाज ने अवॉर्ड लेते हुए सिद्धार्थ के लिए कही दिल की बात

Sun, 20 Nov 2022 09:40 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 20 Nov 2022 09:40 AM IST
विज्ञापन
Shehnaaz Gill dedicated her award to Sidharth Shukla in filmfare middle east achievers night 2022
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस 13' के बाद से ही शहनाज गिल एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जो आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। शहनाज को फैंस काफी पसंद करते हैं और वह अपने अंदाज से सबका दिल जीतने में भी कामयाब हो जाती हैं। वहीं, अब फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट 2022 में शहनाज गिल को अवॉर्ड दिया गया, तो अभिनेत्री ने उसे सिद्धार्थ शुक्ला के नाम कर अभिनेता का शुक्रिया अदा किया। शहनाज का सिद्धार्थ शुक्ला को अपना अवॉर्ड डेडिकेट करने के बाद से ही 'सिडनाज' फैंस काफी खुश हो गए हैं और सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Shehnaaz Gill dedicated her award to Sidharth Shukla in filmfare middle east achievers night 2022
शहनाज गिल - फोटो : instagram

शहनाज गिल की अवॉर्ड लेने के बाद दी गई स्पीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शहनाज कहती हैं, 'मैं अपनी फैमिली, फ्रेंड और टीम को बिल्कुल भी डेडिकेट नहीं करूंगी क्योंकि ये मेरी मेहनत है।' इसके बाद शहनाज अवॉर्ड को देखकर अपना फेमस डायलॉग बोलती हैं, 'तू मेरा है और तू मेरा ही रहेगा। मैं एक बंदे को थैंक्यू बोलना चाहती हूं। थैंक्यू मेरी लाइफ में आने के लिए। उसने इनता मुझमें इनवेस्ट किया कि आज मैं यहां तक पहुंची हूं। सिद्धार्थ शुक्ला ये तुम्हारे लिए।' 

Saturday Box Office Report: मजबूत कंटेंट के दम पर छा गई 'दृश्यम 2'! 'ऊंचाई' और 'यशोदा' की ठीक-ठाक कमाई जारी
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Shehnaaz Gill dedicated her award to Sidharth Shukla in filmfare middle east achievers night 2022
शहनाज गिल - फोटो : insta

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'मैं रोना बंद नहीं कर सकता.. काश सिड भाई यहां होते', तो दूसरे ने लिखा, 'सिद्धार्थ अभी होते तो वहीं बैठे होते और जोर-जोर से हंस रहे होते। खुशी से ब्लश कर रहे होते।' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'ये बहुत ही इमोशनल है', तो दूसरे ने कहा, 'वो अभी भी आपके साथ है और गर्व से आपको देख रहे हैं। बस मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहे और सिड को गर्व महसूस कराते रहो हमेशा।' फैंस इसी तरह के कमेंट्स कर शहनाज पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

Suhasini Mulay: 60 साल की उम्र में सुहासिनी को इंटरनेट पर मिला प्यार, अतुल गुर्टु की इन बातों पर हुई थीं फिदा

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehnaaz Gill dedicated her award to Sidharth Shukla in filmfare middle east achievers night 2022
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की मुलाकात 'बिग बॉस 13' में हुई थी। दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे और फैंस प्यार से उन्हें सिडनाज बुलाते थे। शहनाज के सिद्धार्थ से प्यार हो गया था और वह खुलकर इसका इजहार भी करती थीं। वहीं, सितंबर 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था। इसके अलावा शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली हैं।

Weekly Wrap: अभिनेत्री तबस्सुम का निधन और गैंगस्टर्स के निशाने पर बब्बू मान, पढ़ें बीते हफ्ते की 10 बड़ी खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed