फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Wrap: अभिनेत्री तबस्सुम का निधन और गैंगस्टर्स के निशाने पर बब्बू मान, पढ़ें बीते हफ्ते की 10 बड़ी खबरें

Sun, 20 Nov 2022 09:14 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 20 Nov 2022 09:14 AM IST
सार

punjabi singer Babbu Maan receives death threat

विज्ञापन
Weekly Wrap Veteran actress Tabassum passes away Babbu Maan receives death threat ira khan gets engaged
तबस्सुम, बब्बू मान - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत की इस चकाचौंध भरी दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। फैंस भी अपने सितारों से जुड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। वीकली रैप के जरिए हम आपको पूरी हफ्ते में हुई 10 बड़ी घटनाओं के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं बीते हफ्ते सिनेमा जगत में क्या कुछ हलचल हुई...

Weekly Wrap Veteran actress Tabassum passes away Babbu Maan receives death threat ira khan gets engaged
तबस्सुम - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा से एक दुखभरी खबर सामने आई है। सिनेमा जगत की दिग्गज अदाकारा तबस्सुम गोविल ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अभिनेत्री 78 वर्ष की थीं। जानकारी के मुताबिक, कल शाम दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ है। वह अपने शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' के लिए लोकप्रिय थीं। 21 नवंबर को उनके लिए सांताक्रुज के आर्या समाजमें प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

Tabassum Govil: दिग्गज अदाकारा तबस्सुम का कार्डिएक अरेस्ट से हुआ निधन, 78 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Weekly Wrap Veteran actress Tabassum passes away Babbu Maan receives death threat ira khan gets engaged
फिल्म अटल - फोटो : सोशल मीडिया

'मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाहिए'...पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के इसी सपने को बड़े पर्दे पर उतारने की जिम्मेदरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने अपने कंधों पर उठाई है। दरअसल, निर्देशक रवि जाधव जल्द ही उल्लेख एनपी की किताब 'द अनटोल्ड वाजपेयी: पॉलिटिशियन एंड पैराडॉक्स' पर आधारित एक फिल्म लाने जा रहे हैं। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री की बायोपिक 'मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल' में उनकी भूमिका बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी निभाने वाले हैं।
 
ATAL: अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी को बड़े पर्दे पर दिखाएंगे पंकज त्रिपाठी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Wrap Veteran actress Tabassum passes away Babbu Maan receives death threat ira khan gets engaged
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। ऋतिक और सबा अपने रिश्ते को स्वीकार चुके हैं और दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं, सबा आजाद अपने बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन के साथ बॉलीवुड इवेंट्स और पार्टीज में भी स्पॉट हुई हैं। लेकिन अब ऋतिक रोशन अपने रिश्ते को एक कदम आगे लेकर जा रहे हैं। ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ रहने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने एक अपार्टमेंट भी देख लिया है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

Hrithik Roshan: गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ लिवइन में रहेंगे ऋतिक रोशन? नए आशियाने पर खर्च कर डाले 100 करोड़

विज्ञापन
Weekly Wrap Veteran actress Tabassum passes away Babbu Maan receives death threat ira khan gets engaged
अनुराग कश्यप, सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म फाइल नंबर 323 अभी से विवादों में फंसती नजर आ रही है। बता दें कि इस फिल्म में उन घपलेबाजों की कहानी दिखाई जाएगी जो भारत में घपला करके विदेश भाग गए हैं। बता दें कि फिल्म में नीरव मोदी और अपराधी विजय माल्या जैसे नाम शामिल हैं। अब इस फिल्म के खिलाफ मेहुल चौकसी ने आपत्ति जताई है, उन्होंने मेकर्स के खिलाफ नोटिस जारी किया है, जिसके बाद मेकर्स का कहना है कि वह भी बहुत जल्द  कानूनी तरीके से ही जवाब देंगे।

File Number 323: विवादों में फंसी सुनील शेट्टी और अनुराग कश्यप की फिल्म फाइल नंबर 323, मेहुल चोकसी ने मेकर्स को नोटिस भेजकर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed