सब्सक्राइब करें

Shehnaaz Gill: सलमान खान की फिल्म की शूटिंग के दौरान शहनाज गिल को आई सिद्धार्थ की याद, रोक न सकीं आंसू

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 17 May 2022 09:20 PM IST
विज्ञापन
Shehnaaz Gill missed Siddharth Shukla while shooting for Salman Khan Kabhi eid Kabhi diwali film, could not stop tears
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल इन दिनों सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की है। फिल्म के सेट से उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। सलमान जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने को लेकर शहनाज एक्साइटेड तो काफी हैं लेकिन वह अपने दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को भी बहुत मिस कर रही हैं। अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के पहले दिन सिद्धार्थ को याद करते हुए एक्ट्रेस भावुक भी हो गईं।

Trending Videos
Shehnaaz Gill missed Siddharth Shukla while shooting for Salman Khan Kabhi eid Kabhi diwali film, could not stop tears
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

एक सूत्र के मुताबिक शहनाज इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर काफी ज्यादा खुश हैं, क्योंकि उन्होंने यह सपना बहुत पहले देखा था। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ शुक्ला को बहुत याद किया क्योंकि वह खुद इस पल का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि हाल ही में शहनाज गिल शिल्पा शेट्टी के चैट शो 'शेप ऑफ यू' में भी दिखाई दी थीं। इस दौरान उन्होंने कई चौंकाने वाली बातें बताई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehnaaz Gill missed Siddharth Shukla while shooting for Salman Khan Kabhi eid Kabhi diwali film, could not stop tears
शहनाज गिल साड़ी - फोटो : instagram/shehnaazgill

उन्होंने बताया था कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद उन्हें खुश रहने के लिए ट्रोल किया गया। एक्ट्रेस ने बताया कि सिद्धार्थ हमेशा चाहते थे कि वह खुश रहें। शहनाज ने कहा था, 'अगर मुझे हंसने का मौका मिला, तो मैं हंसूंगी, मैं खुश रहूंगी। अगर मेरा दिवाली मनाने का मन है तो मैं दिवाली मनाऊंगी क्योंकि जिंदगी में खुशी बहुत महत्वपूर्ण है। आपने मुझसे यह पूछा इसलिए आज मैं पहली बार इस बारे में बात कर रही हूं वरना चाहे कोई कुछ भी कहे मैं कभी इस पर बात नहीं करती।'

Shehnaaz Gill missed Siddharth Shukla while shooting for Salman Khan Kabhi eid Kabhi diwali film, could not stop tears
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सिद्धार्थ और शहनाज की मुलाकात 'बिग बॉस 13' में हुई थी। घर में साथ रहने के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और फिर नजदीकियां बढ़ने लगीं। शहनाज कई मौकों पर सिद्धार्थ से अपना प्यार जता चुकी हैं। हालांकि एक्टर की तरफ से कभी भी इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया। हर बार उन्होंने शहनाज को अपना अच्छा दोस्त ही बताया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed