रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में नजर आई शहनाज गिल की लोकप्रियता को बढ़ते हुए फैंस ने अपनी आंखों से देखा है। शहनाज जब इस रियलिटी शो में नजर आई थीं तब वह सिर्फ पंजाब में जानी जाती थीं लेकिन अब लाखों लोग अभिनेत्री की एक अदा पर मरते हैं। शहनाज बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं लेकिन इसी बीच अभिनेत्री ने अपनी आवाज का जादू भी फैंस पर चला दिया है।
Shehnaaz Gill: शहनाज की आवाज पर फिदा हुए फैंस, वीडियो देख लोगों ने कहा- सिद्धार्थ के साथ जी रही हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहनाज गिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी शानदार आवाज से फैंस को इम्प्रेस कर रही हैं। इस वीडियो में शहनाज कौर गिल पॉपुलर हिंदी सॉन्ग 'इश्क तेरा लै डूबा' गा रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री के चेहरे पर प्यारे एक्सप्रेशन है। खबर लिखे जाने तक शहनाज के इस वीडियो को 9 लाख 2 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।
हालांकि, शहनाज के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई है। कई फैंस ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए सिद्धार्थ शुक्ला की बात की है। एक फैन ने लिखा, 'इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और अपने रील्स में सिद्धार्थ के साथ जी भी रही हैं। उन्हें यादों में शामिल कर रही हैं। दुनिया वालों ने लड़की को बड़ा टंग किया यार।' दूसरे फैन ने लिखा, 'शहनाज से जो जले वो जरा साइड से चले।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'सिडनाज हमेशा।' इसके अलावा भी कई फैंस ने शहनाज के वीडियो पर लंबे-चौड़े कमेंट किए हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं। 'बिग बॉस' में शहनाज गिल सलमान खान की चहेती कंटेस्टेंट बन गई थीं, जिसके बाद शहनाज और सलमान खान के अच्छे रिश्ते हर किसी ने देखे। बीते दिनों खबर आई थी कि शहनाज को सलमान खान की फिल्म से बाहर कर दिया गया है लेकिन अभिनेत्री ने सामने आकर इन खबरों को गलत बताया था।