{"_id":"5d1259ad8ebc3e3cdd79bc82","slug":"shekhar-kapur-react-on-prime-minister-narendra-modi-of-indira-gandhi-emergency-remember-dev-anand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शेखर कपूर ने पीएम मोदी को दिलाया याद,कहा- 'अंकल देव आनंद ने भी किया इमरजेंसी का विरोध'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शेखर कपूर ने पीएम मोदी को दिलाया याद,कहा- 'अंकल देव आनंद ने भी किया इमरजेंसी का विरोध'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shekhar Kapur, PM Narendra Modi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी को 44 हो चुके हैं। उन्होंने 25 जून 1975 को पूरे देश में इमरजेंसी लगाई थी। वहीं इमरजेंसी के 44 साल पूरे होने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन लोगों की तारीफ की है जिन्होंने इंदिरा गांधी के इस फैसले के खिलाफ 44 साल पहले आवाज उठाई थी।
2 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में
- फोटो : PTI
इमरजेंसी से जुड़ा पीएम मोदी ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो के साथ उन्होंने अपने ट्वीट में इमरजेंसी की आलोचना भी की। उनके इस ट्वीट पर मशहूर डायरेक्टर शेखर कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने बताया कि कैसे उनके अंकल एक्टर देव आनंद ने इंदिरा गांधी की इमरजेंसी की विरोध किया था।
3 of 5
Shekhar Kapur
- फोटो : file photo
शेखर कपूर ने पीएम मोदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'सर मेरे अंकल देव आनंद और विजय आनंद उन लोगों में से थे जिन्होंने इमरजेंसी का सबसे पहले विरोध किया था। उन्होंने रैलियां कीं और इंदिरा गांधी को चुनौती भी दी कि वो उन्हें जेल भेजकर दिखाएं। उन्होंने अपना करियर और अपनी रोजी रोटी को खतरे में डालकर वो करने की जिद की जिसमें वह यकीन रखते थे। यह हौसले का एक ऐसा कदम था जिसने एक आज्ञा की अवहेलना की जिद की।'
India salutes all those greats who fiercely and fearlessly resisted the Emergency.
India’s democratic ethos successfully prevailed over an authoritarian mindset. pic.twitter.com/vUS6HYPbT5
शेखर कपूर के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि इंदिरा गांधी के इमरजेंसी के फैसले को देश के लोकतंत्र में काले अध्याय के तौर पर याद किया जाता है। 44 साल पहले जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी का फैसला लिया था तो उनकी बड़े राजनेता सहित फिल्मी हस्तियों ने भी काफी आलोचना की थी।
Sir, my uncles Dev Anand and Vijay Anand were amongs the first to come out against Emergency. They took out rallies and dared Mrs Gandhi to imprison them. They staked their careers/livelihood on what they believed in. It was a courageous act of defiance. https://t.co/YECGp13z9O…
चार सितंबर 1979 को मुंबई के ताजमहल होटल में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में ‘नेशनल पार्टी’ के गठन की घोषणा की गई। इसी के साथ पार्टी का घोषणापत्र भी जारी किया गया। इस पार्टी के अध्यक्ष थे अभिनेता देव आनंद। इस पार्टी का मुख्यालय वी. शांताराम के मुंबई के परेल स्थित राजकमल स्टूडियो में बनाया गया। हालांकि इसका सक्रिय संचालन देव आनंद के दफ्तर से ही होता था। गौरतलब है कि देव आनंद के पार्टी बनाने के इस फैसले को इंदिरा गांधी के इमरजेंसी के खिलाफ देखा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।