सब्सक्राइब करें

Shekhar Ravjiani Birthday: ऐसे साथ आए विशाल और शेखर, यूं बनी बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 28 Nov 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Shekhar Ravjiani Birthday: Vishal and Shekhar came together like this, became Bollywood's most successful couple
विशाल- शेखर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शेखर रवजियानी आज किसी नाम के मोहताज नहीं हैं। 29 नवंबर 1978 को गुजरात के कच्छ में जन्मे शेखर आज अपना 43 वां जन्मदिन मना रहे हैं। शेखर बचपन से ही म्यूजिक के बेहद शौकीन थे और उनके पिता ने अपने बेटे का साथ दिया। उन्होंने शेखर को उस्ताद नियाज अहमद खान से संगीत की तालीम लेने के लिए भेजा। जिसके बाद शेखर ने सा रे गा मा पा में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। बस यहीं से शेखर अपने करियर की शुरूआत कर दी। लेकिन उन्हें असली पहचान मिली विशाल के साथ जुड़कर। आज विशाल शेखर वह जोड़ी बन चुके हैं, मानों दोनों एक ही नाम हो। चलिए शेखर के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कैसे बनी बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ा विशाल शेखर।

Trending Videos
Shekhar Ravjiani Birthday: Vishal and Shekhar came together like this, became Bollywood's most successful couple
विशाल- शेखर - फोटो : सोशल मीडिया

बचपन के दोस्त 
शेखर ने एक बार एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि विशाल को वह बचपन के दिनों से ही जानते हैं और वह दोनों तब से ही दोस्त हैं। यही वजह है कि कभी दोनों को एक दूसरे के साथ काम करने में कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shekhar Ravjiani Birthday: Vishal and Shekhar came together like this, became Bollywood's most successful couple
विशाल- शेखर - फोटो : सोशल मीडिया

पहली मुलाकात
बात साल 1997 की है, जब शेखर को फिल्म 'प्यार में कभी भी' में गाने के लिए बुलाया गया था। रिकॉर्डिंग स्टूडियो पहुंचने के बाद पता चला कि विशाल को भी फिल्म में गाने के लिए बुलाया गया है। जिसके बाद दोनों ने साथ में गाना गाया। यहीं से विशाल शेखर की जोड़ी हिट हो गई। साल 2003 में शेखर को 'झंकार बीट्स' से उन्हें सफलता मिली। जिसके बाद 24 सालों से आज भी ये जोड़ी साथ हैं।

Shekhar Ravjiani Birthday: Vishal and Shekhar came together like this, became Bollywood's most successful couple
विशाल- शेखर - फोटो : सोशल मीडिया

विशाल-शेखर की धमाकेदार जोड़ी
रिपोर्ट्स की माने तो ये जोड़ी भाईयों की तरह ही रहती है। दोनों किसी गलतफहमी को अपने बीच नहीं आने देते। यही वजह है कि ये जोड़ी सालो बाद भी नहीं टूटी और लगातार बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक गाने  दे रही है।

विज्ञापन
Shekhar Ravjiani Birthday: Vishal and Shekhar came together like this, became Bollywood's most successful couple
विशाल- शेखर - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों के गाने 
दोनों ने एक साथ मिलकर कई फिल्मों के लिए गाने दिए हैं। जिसमें 'एक अजनबी', 'डर्टी पिक्चर', 'बैंग-बैंग', 'गिप्पी', 'ज़िंदा', 'रा-वन', 'शादी के लड्डू', 'शब्द', 'स्लाम-नमस्ते', 'ओम शांति ओम', 'हैप्पी न्यू ईयर',  'टशन', 'तीसमारखां', 'हैट्रिक', 'कर्म', 'नॉक आउट', 'वी आर फैमिली से लेकर शामिल हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed