फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Acharya Teaser Out: पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी राम चरण और चिरंजीवी की जोड़ी, फिल्म के लिए उत्सुक हैं फैंस

Sun, 28 Nov 2021 09:28 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 28 Nov 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
chiranjeevi and ram charan film acharya teaser out actor shares first look of siddha saga on social media
राम चरण - फोटो : Instagram

चिरंजीवी काफी लंबे समय से साउथ फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने अपने लंबे करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। सुपरस्टर चिरंजीवी ने लंबे समय तक फिल्मों से ब्रेक लिया, लेकिन अब दोबारा वो अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए वापस आ गए। चिरंजीवी की तरह उनके बेटे राम चरण ने भी साउथ इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया और अपने पिता की तरह ही उन्होंने भी खूब सफलता हासिल की है। लेकिन अब फैंस को एक बड़ी ट्रीट मिलने वाली है।



साथ में आई पिता-बेटे की जोड़ी

फैंस लंबे समय से राम चरण और चिरंजीवी को बड़े पर्दे पर साथ में देखने का इंतजार कर रहे थे। अब इन दोनों ने भी अपने चाहने वालों की ये इच्छा पूरी की, क्योंकि पहली बार राम चरण अपने पिता चिरंजीवी के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। ये दोनों साथ में फिल्म ‘आचार्य’ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म का टीजर दर्शकों के सामने आ चुका है। इस टीजर का फैंस बड़े लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

chiranjeevi and ram charan film acharya teaser out actor shares first look of siddha saga on social media
राम चरण - फोटो : Instagram

इस दिन होगी रिलीज

आचार्य अगले साल यानी की साल 2022 में रिलीज होगी। ये फिल्म 4 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। राम चरण और चिरंजीवी के साथ इस फिल्म में पूजा हेगड़े और काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म की पहली झलक सुपरस्टार राम चरण ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया। टीजर को साझा करते हुए राम चरण ने कैप्शन में लिखा, ‘सिद्धा सागा टीजर आउट’।

View this post on Instagram

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

chiranjeevi and ram charan film acharya teaser out actor shares first look of siddha saga on social media
राम चरण - फोटो : Instagram

टीजर में दिखा इंटेस लुक

इस 1 मिनट 11 सेकंड के टीजर में फैंस को राम चरण के बच्चों के साथ मस्ती करने से लेकर गरीबों को भोजन करवाने और साथ ही पूजा हेगड़े के साथ रोमांस की झलक देखने को मिली। लेकिन अंत में राम चरण एकदम अलग लुक में नजर आए और जंगल में लड़ाई करते हुए उनका इंटेस रूप देखने को मिला। टीजर में एक सीन में वह अपने पिता चिरंजीवी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
chiranjeevi and ram charan film acharya teaser out actor shares first look of siddha saga on social media
राम चरण - फोटो : Instagram

ओटीटी पर भी होगी रिलीज

आचार्य 4 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म को थिएटर में रिलीज करने के बाद मेकर्स फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म का कुछ पोस्ट प्रॉडक्शन काम बाकी है, लेकिन जल्द ही आचार्य के प्रमोशन शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
chiranjeevi and ram charan film acharya teaser out actor shares first look of siddha saga on social media
राम चरण - फोटो : Instagram

फैंस को है बेसब्री से इंतजार

आचार्य का टीजर फैंस को खूब पसंद आ रहा है और इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि चार घंटे पहले पोस्ट किए गए इस टीजर को अब तक 5 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। जमकर फैंस उनके इस टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। रामचरण और चिरंजीवी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed