फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss: 'बाहुबली' की शिवगामी देवी करेंगी 'बिग बॉस तमिल' को होस्ट, कमल हासन हैं कोरोना संक्रमित

Sun, 28 Nov 2021 08:16 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 28 Nov 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
Ramya Krishnan to host 'Bigg Boss Tamil 5' in Kamal haasan's absence due to corona
बिग बॉस तमिल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म बॉहुबली में शिवगामी देवी का किरदार निभाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस राम्या कृष्णन अब बिग बॉस को होस्ट करती नजर आएंगी। रियलिटी शो 'बिग बॉस तमिल' के पांचवें सीजन की होस्ट के रूप में  राम्या की एंट्री हो चुकी है। दरअसल, अब तक शो को होस्ट कर रहे कमल हासन की हाल में ही कोरोना की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। जिसके बाद से वह अभी तक कोविड से नहीं उबरे हैं। ऐसे में शो के मेकर्स ने शो को आगे बढ़ाते हुए एक्ट्रेस राम्या कृष्णन को बिग बॉस तमिल का नया होस्ट बनाया है। 


View this post on Instagram

A post shared by Vijay Television (@vijaytelevision)

Ramya Krishnan to host 'Bigg Boss Tamil 5' in Kamal haasan's absence due to corona
राम्या कृष्णन - फोटो : instagram/queenramyakrishnan

जारी हुआ प्रोमो
बिग बॉस तमिल ने शो का प्रोमो जारी कर दिया है। जिसमें राम्या को शो में एंट्री करते दिखाया गया है। बैकग्राउंड में 'बाहुबली' का संगीत बज रहा था। वहीं कमल हासन को उनका स्वागत करते हुए भी दिखाई दिए। उनकी एंट्री से शो में तमाम कंटेस्टेंट बेहद उत्साहित दिख रहे थे। राम्या कृष्णन को शिवगामी के रूप में उनकी शानदार भूमिका के लिए देश भर में जाना जाता है।

Ramya Krishnan to host 'Bigg Boss Tamil 5' in Kamal haasan's absence due to corona
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन हैं करोना संक्रमित
कमल हासन को यूएस ट्रिप के बाद हल्की खांसी की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उन्होंने अपना कोविड टेस्ट कराया था। जिसमें वह कोरोना पॉजीटिव निकले। अब वह अस्पताल में आइसोलेशन में हैं। ऐसे में कमल को लिए शो को होस्ट करना संभव नहीं था। अफवाह तो यह भी थी कि मेकर्स ने श्रुति हासन  को शो होस्ट करने का ऑफर दिया था। लेकिन उनके मना करने के बाद राम्या कृष्णन और विजय सेतुपति को अप्रोच किया गया। फिलहाल राम्या कृष्णन शो को होस्ट कर रही हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि कमल हासन ठीक होते शो को फिर से होस्ट करते नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramya Krishnan to host 'Bigg Boss Tamil 5' in Kamal haasan's absence due to corona
राम्या कृष्णन - फोटो : instagram
14 साल की उम्र से एक्टिंग
राम्या को बचपन से ही एक्टिंग करने का बेहद था। उन्होंने 14 साल की उम्र में तमिल फिल्म 'वेल्लई मनासु' से अपने करियर की  शुरुआत की थी।  जिसके बाद लगातार उन्हें साउथ की फिल्मों में काम करने का मौका मिला।
विज्ञापन
Ramya Krishnan to host 'Bigg Boss Tamil 5' in Kamal haasan's absence due to corona
राम्या कृष्णन

बॉलीवुड में किया काम
राम्या ने यश चोपड़ा की फिल्म 'परंपरा' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। जिसके बाद वह कई बॉलीवुड फिल्मों में काम करती रहीं। राम्या तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी की लगभग 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed