क्या आप जानते हैं कि कभी करीना कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता एवं शहंशाह अमिताभ बच्चन को बुरा इंसान समझती थीं। उन्हें लगता था कि अमिताभ बच्चन दुष्ट हैं। यह सुनकर आपको भी जरूर हैरानी हो रही होगी कि आखिर करीना कपूर मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन को लेकर ऐसा क्यों सोचती थीं? आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?
बॉलीवुड: कभी करीना कपूर को लगता था अमिताभ बच्चन 'बुरे' आदमी हैं, जानिए क्यों?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह उस वक्त की बात है जब करीना कपूर छोटी थीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन को 80 के दशक की शुरुआत में अपने पिता रणधीर कपूर की पिटाई करते हुए देखा था। दरअसल, अमिताभ ने रणधीर कपूर की रियल में नहीं बल्कि फिल्म के सीन में पिटाई की थी, जिसे करीना कपूर ने देखा था। ऐसे में स्वभाविक है कि करीना कपूर अपने पिता की पिटाई करने वाले इंसान को दुष्ट ही मानेंगी।
अमिताभ बच्चन और रणधीर कपूर 1983 की हिट फिल्म पुकार के लिए एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। उस वक्त करीना कपूर काफी छोटी थीं। ऐसे में उन्हें यह समझ नहीं आ रहा था कि उनके पिता और अमिताभ बच्चन फिल्म के सीन के लिए अभिनय कर रहे हैंं। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने उनके दिमाग से यह बात निकालने के लिए उनके पैर धोने का फैसला लिया।
इस घटना को अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में याद किया है। उन्होंने लिखा कि हम गोवा में पुकार फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। वहां करीना कपूर भी मौजूद थीं जिन्होंने गुलाबी फूलों वाली टोपी पहनी थी। जब मैं एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान उनके पिता की पिटाई कर रहा था तो उस वक्त करीना काफी परेशान दिख करही थीं। अमिताभ ने लिखा है कि करीना पिटाई से बचाने के लिए अपने पिता से लिपट गईं।
अमिताभ ने लिखा कि करीना कपूर के आंखों से आंसू निकल रहे थे और वह परेशान थीं। उन्होंने कहा कि करीना कपूर ने पिता को बचाने के लिए अपने छोटे पैरों को रेत में सान दिया था जिसे साफ करने के लिए मैंने पानी मांगा और उसके पैरों को धोया, ताकि उन्हें लगे कि मैं बुरा इंसान नहीं हूं। अमिताभ ने लिखा कि मुझे लगता है कि पैर धोने के बाद मेरे बारे में उनकी राय बदल गई थी।