विशाल शेखर के जोड़ीदार शेखर रविजानी बॉलीवुड की कई फिल्मों में सुपरहिट म्यूजिक दे चुके हैं। वो अक्सर किसी न किसी रियलटी शो में जज की भूमिका में नजर आते हैं। हाल ही में शेखर ने ट्विटर पर एक बिल पोस्ट किया है। इस बिल में तीन अंड़ों की कीमत लिखी है। महज तीन अंडों के सफेद हिस्से के लिए शेखर को 1672 रुपये चुकाने पड़े।
म्यूजिक डायरेक्टर शेखर को 3 अंडों के लिए चुकाने पड़े इतने रुपये, बिल देखकर चौंक जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेखर का ये बिल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह बिल अहमदाबाद के हयात रीजेंसी होटल का है। इस बिल की कॉपी शेयर करते हुए शेखर ने लिखा है- 3 अंडों की सफेदी के लिए 1672 रुपए? यह जरूरत से ज्यादा महंगा खाना था।
Rs. 1672 for 3 egg whites???
That was an Eggxorbitant meal 🤯 pic.twitter.com/YJwHlBVoiR
इससे पहले एक्टर राहुल बोस को पांच सितारा होटल जेडब्ल्यू मैरियट में 2 केले के लिए 442 रुपये का बिल बनाकर दे दिया था। मामला बढ़ने के बाद होटल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। लेकिन बाद में इस सही ठहराते हुए फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष जीएस कोहली ने कहा था कि 'होटल में कोई भी चीज सस्ते में नहीं मिलती है। शहरों में सड़क किनारे बिकने वाली 10 रुपये की कॉफी भी 250 रुपये की हो जाती है। होटल सामान को केवल खरीदते नहीं है, बल्कि सेवा, गुणवत्ता, कटलरी, साफ सुथरा फल देते हैं, जिसके लिए इतना पैसा ग्राहक से चार्ज करना वाजिब है।'
वहीं बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा एक पांच सितारा होटल में खाने पहुंचे थीं, जहां उनके खाने में कीड़े निकले थे। मीरा ने इसका वीडियो भी शेयर किया था। मीरा चोपड़ा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'अहमदाबाद के एक होटल में रुकी और मेरे खाने में कीड़े निकले। ये होटल वाले इतने पैसे लेते हैं और बदले में आपको कीड़े खिलाते हैं। ये बहुत चौंकाने वाला है अब सुरक्षा नियम कहां गए?'
ऋतिक की 'वॉर' बनी 2019 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म, टॉप 5 में हैं ये चार