फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Next Film: ड्रीम प्रोजेक्ट 'शेर खान' को फिर से शुरू करेंगे सोहेल खान? फिल्म को लेकर यह जानकारी आई सामने

Mon, 01 May 2023 09:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 01 May 2023 09:03 PM IST
विज्ञापन
Sher Khan Script ready Sohail Khan conversation Started with Salman Khan As per Reports
सोहेल खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनकी न चलने वाली फिल्में भी 100 करोड़ आसानी से बॉक्स ऑफिस पर कमा लेती हैं। हाल ही में अभिनेता की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। टिकट खिड़की पर अब तक फिल्म ने 103.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 


Manisha Koirala: मणिरत्नम से मिलकर मनीषा कोइराला को याद आए 'बॉम्बे' शूटिंग के दिन, कहा- घर जैसा महसूस हुआ

Sher Khan Script ready Sohail Khan conversation Started with Salman Khan As per Reports
सलमान खान, सोहेल खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच अभिनेता से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने सूत्र के हवाले से बताया है कि सोहेल खान अपना ड्रीम प्रोजेक्ट शेर खान को फिर से शुरू करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए उन्होंने सलमान से बातचीत भी शुरू कर दी है। 
South Actress: फिल्मों में आने से पहले कुछ और काम करती थीं ये साउथ एक्ट्रेस, कोई एयर होस्टेस थीं तो कोई मॉडल
 

Sher Khan Script ready Sohail Khan conversation Started with Salman Khan As per Reports
सोहेल खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

पोर्टल को सलमान खान के एक करीबी सूत्र ने बताया, "शेर खान एक ड्रीम प्रोजेक्ट है और टीम ने स्क्रिप्ट को लॉक करने के लिए पूरा समय लिया है। सोहेल, सलमान के साथ अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बनाने के लिए उत्साहित हैं और भाई भी इस फिल्म पर विचार कर रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो शेर खान सोहेल और सलमान खान की बनने वाली सबसे बड़ी फिल्म होगी।''
Bollywood: दिव्या भारती, फरहान और शरमन जोशी का स्कूल ग्रुप फोटो हुआ वायरल, सभी को पहचान पाना है मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
Sher Khan Script ready Sohail Khan conversation Started with Salman Khan As per Reports
सलमान खान, सोहेल खान - फोटो : Social Media

बता दें कि साल 2012 में शेर खान को वीएफएक्स के कारण से बंद कर दिया गया था, लेकिन अब  वक्त से साथ भारतीय सिनेमा में वीएफएक्स का इस्तेमाल वैश्विक स्तर का हो गया है। सूत्र ने बताया कि सलमान भाई और सोहेल यह अनुमान लगा रहे हैं कि क्या वे अब शेर खान को फिर से देख सकते हैं क्योंकि यह समय बॉलीवुड का इंडियाना जोन्स बनाने का सही है।
Bollywood Actress: भरी जवानी में इन एक्ट्रेस ने निभाया 'बूढ़ी औरत' का किरदार, चहरा देख रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
Sher Khan Script ready Sohail Khan conversation Started with Salman Khan As per Reports
भाई सोहेल के साथ सलमान

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही टाइगर 3 में दिखाई देंगे। इस फिल्म को दिवाली के आसपास रिलीज करने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा अभिनेता की बातचीत धर्मा और राजश्री प्रोडक्शंस की एक-एक फिल्म के लिए भी चल रही है।
Zayed Khan: जायद खान को आखिर क्यों पड़ी थी फराह खान की चप्पल? एक्टर ने सुनाए 'मैं हूं ना' के दिलचस्प किस्से

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed