{"_id":"6023f38cec91fd3fc955a427","slug":"sherlyn-chopra-birthday-special-here-hot-photos-and-videos-of-former-miss-andhra-in-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sherlyn Chopra: प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवा चुकीं हैं शर्लिन चोपड़ा, विवादित बयानों से बटोरीं सुर्खियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sherlyn Chopra: प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवा चुकीं हैं शर्लिन चोपड़ा, विवादित बयानों से बटोरीं सुर्खियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 11 Feb 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 11 फरवरी, 1984 को शर्लिन का जन्म हैदराबाद में हुआ था। इन दिनों शर्लिन जाने-माने फिल्म डायरेक्टर साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाने को लेकर सुर्खियों में हैं। शर्लिन बॉलीवुड में तो कुछ खास कर नहीं सकीं, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री को लेकर अब जितने भी खुलासे किए हैं, वो चौंका देने वाले रहे हैं। शर्लिन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'टाइमपास' से की। इसके अलावा, शर्लिन डायरेक्टर रुपेश पॉल की इंग्लिश मूवी 'कामसूत्र 3डी' की भी एक्ट्रेस रह चुकी है।
2 of 5
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : Twitter: @SherlynChopra
शर्लिन फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग करती थीं। शर्लिन अपने एक फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। इस तस्वीर ने उनकी निजी जिंदगी में तहलका मचा दिया था। साल 2012 में प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए एक्ट्रेस शर्लिन ने एक न्यूड फोटोशूट करवाया था जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गई थीं। लोगों ने उनका काफी मजाक उड़ाया था। शर्लिन हिंदी के साथ साथ कई तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
3 of 5
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : Twitter: @SherlynChopra
शर्लिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। शर्लिन अक्सर बोल्ड फोटोज और कमेंट्स के कारण सुर्खियों में रह चुकी हैं। हालांकि पिछले काफी समय से शर्लिन फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। इसके अलावा शर्लिन बिग बॉस के सीजन 3 में दिखाई दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : Twitter: @SherlynChopra
बहुत कम लोग ही जानते हैं कि शर्लिन चोपड़ा का असली नाम मोना चोपड़ा है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम बदल लिया था। शर्लिन चोपड़ा इकलौती ऐसी एक्ट्रेस है, जिन्होंने प्लेबॉय मैगजीन के अपना पूरा न्यूड फोटोशूट कराया था। इसको लेकर उन्होंने विवादों का भी सामना किया।
विज्ञापन
5 of 5
शर्लिन चोपड़ा
बता दें कि शर्लिन मिस आंध्र प्रदेश भी रह चुकी हैं। साथ ही एम टीवी के शो 'स्पिल्ट्सविला' को भी होस्ट किया है। अब इस शो को सनी लियोनी होस्ट कर रही हैं। साल 2013 में 'बैड गर्ल' नाम से शर्लिन का एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।