बिग बॉस का हर सीजन किसी न किसी वजह से विवादों में आ जाता है लेकिन इस बार साजिद खान को लेकर जो विवाद शुरू हुआ है। वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री के बाद से ही मीटू के दौरान उनपर लगें आरोपों ने फिर से जोर पकड़ लिया है। इस मामले में अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा शुरुआत से ही काफी मुखर रही हैं और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी बात रखने से लेकर शो को लीगल नोटिस भी भेज चुकी हैं। अब एक्ट्रेस ने साजिद खान के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।
Bigg Boss 16: साजिद खान की बढ़ीं मुश्किलें, शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज करवाई शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री को हाल ही में पुलिस स्टेशन के बाहर स्पॉट किया गया। पैपराजी पेज वायरल भयानी से उनका एक वीडियो साझा किया गया है। जिसमें वह अपने हाथों में शिकायत की एक कॉपी लिए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को कहते सुना जा सकता है कि वह यहां पर साजिद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने आई हैं। वह यह भी कहती नजर आईं कि उन्होंने केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर बिग बॉस का टेलीकास्ट रोकने की मांग की है।
शर्लिन आगे कहती हैं कि 'देखिए कई दिनों से हम बिग बॉस से गुजारिश कर रहे हैं कि मीटू आरोपी साजिद खान को शो से बेदखल करें, लेकिन हमारी बातों को अनसुना कर रहे हैं, वह हमारी पीड़ा को खारिज कर रहे हैं'। हमारे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र भेजा है, जिसके चलते उनसे अनुरोध किया हमने कि कि बिग बॉस के टेलीकास्ट को रद्द कर दिया जाए। जब तक हम तमाम पीड़ित महिलाओं का आरोपी शो में है तब तक शो का टेलीकास्ट रद्द कर दिया जाए।
बता दें कि साजिद खान पर अब तक कई महिलाओं द्वारा गंभीर आरोप लगाए जा चुके हैं। जिनमें सिनेमा जगत से लेकर अन्य क्षेत्रों में कार्यरत महिलाएं भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर भी लगातार बिग बॉस से साजिद खान को बाहर करने की मांग की जा रही है।