मनोरंजन जगत में जैसे आए दिन नई बातें होती रहती हैं, वैसे ही इसके किस्से और कहानियां भी अक्सर फिल्मी गलियारों में काफी चर्चा का विषय बने रहते हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े इन किस्सों का जिक्र लोगों की जुबां पर किसी न किसी मौकों पर बना रहता है। लोग न सिर्फ इनके बारे में बातें करते हैं, बल्कि इनमें काफी दिलचस्पी भी दिखाते हैं। लोगों की इसी दिलचस्पी को देखते हुए अमर उजाला ने बॉलीवुड गॉसिप्स नाम की एक सीरीज की शुरुआत की है, जिसे पढ़कर आप न सिर्फ हैरान होंगे बल्कि चौकेंगे भी। इसी क्रम में सीरीज की अगली कड़ी में आज जानेंगे रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाने के लिए मशहूर हुए अभिनेता अरुण गोविल के सिगरेट छोड़ने से जुड़े एक दिलचस्प किस्से के बारे में-
Bollywood Gossips: जब फैन की डांट पर अरुण गोविल ने छोड़ दी थी सिगरेट, क्या आपने सुना 'राम' से जुड़ा यह किस्सा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने समय के मशहूर पौराणिक सीरियल 'रामायण' को लोग आज भी बड़े चाव से देखना पसंद करते हैं। इसको दर्शाने के तरीके से लेकर इसके हर किरदार ने लोगों के दिलों-दिमाग पर अपनी एक ऐसी छाप छोड़ी थी, जिसे मिटा पाना किसी के भी बस में नहीं है। इन्हीं में से एक हैं रामानंद सागर की 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल। अभिनेता को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। 'रामायण' सीरियल को समाप्त हुए वर्षों हो चुके हैं लेकिन इस सीरियल से जुड़े किस्से दर्शकों का आज भी मनोरंजन कर रहे हैं। ऐसा ही एक किस्सा अरुण गोविल से जुड़ा है, जिन्हें लोग उस दौर में भगवान राम मानकर पूजा करते थे। इस किरदार में अभिनेता को देख ऐसा लगता है मानो वह इसी के लिए बने हो, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे अरुण गोविल को भी एक बार फैन की फटकार खानी पड़ी थी।
Bollywood Gossips: जब रामानंद सागर ने अरुण गोविल को ‘राम’ बनाने से कर दिया था इनकार, पढ़ें यह दिलचस्प किस्सा
इस बारे में खुद अभिनेता अरुण गोविंद ने मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में खुलासा किया था। दरअसल, कुछ समय पहले 'रामायण' की पूरी टीम कपिल शर्मा के शो में नजर आई थी। इसी शो में उन्होंने अपनी एक तमिल बाइलिंगुअल फिल्म की शूटिंग के दौरान का मजेदार किस्सा सबको सुनाया था। अभिनेता ने बताया था कि जब वह किसी एक तमिल बाइलिंगुअल फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो उनके साथ एक अजीब हादसा हुआ। फिल्म में वो बालाजी तिरुपति के किरदार में थे और भानुमती लक्ष्मी का किरदार निभा रही थीं। इस दौरान वह खूब सिगरेट पिया करते थे।
Bollywood Gossips: खुद को अरुण गोविल का जीजा बताते थे अरविंद त्रिवेदी, जानें एक्टर से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा
अरुण गोविल ने उस दौर को याद करते हुए कहा,' जब भी मुझे मौका मिलता था मैं सेट पर ही एक पर्दे के पीछे छुपकर सिगरेट पीने लगता था। दोपहर में लंच करने के बाद मुझे अक्सर सिगरेट की तलब लगती थी। ऐसे में जब मैं एक दिन सिगरेट पी रहा था तब वहां पर किसी एक सज्जन इंसान की नजर मुझपर पड़ी और वह मुझे घूरने लगा। इसके बाद वह इंसान मेरे पास आया और अपनी भाषा में मुझे काफी कुछ सुना कर चला गया, लेकिन मुझे कुछ समझ नहीं आया। हालांकि, उनके हाव भाव से मैं यह अंदाजा लगा पाया था कि वह मुझे कुछ बुरा-भला बोल कर गया है।'
Bollywood Gossips: रावण नहीं इस किरदार के लिए अरविंद त्रिवेदी ने दिया था ऑडिशन, जानें फिर कैसे बने लंकापति
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अरुण गोविल बोले, 'जब वह शख्स वहां से चला गया तब मैंने वहां पास में खड़े एक आदमी को बुलाकर पूछा यह मुझे क्या कह रहे थे? उसने मुझे समझाया कि वह शख्स मुझे बोल रहा था, हम तो तुम्हें भगवान समझते हैं और तुम यहां बैठकर सिगरेट पी रहे हो?' अरुण गोविल को उनके फैन की यह बात इस कदर दिल पर लगी कि उस दिन का दिन था और आज का दिन है, फिर उन्होंने दोबारा कभी सिगरेट को हाथ नहीं लगाया।
Bollywood Gossips: जब रामायण के ‘रावण’ को पुजारी ने मंदिर में नहीं करने दिए दर्शन, गुस्से में किया था यह काम