ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्म 'सड़क 2' के संगीत पर किसी दूसरे संगीत की कॉपी होने के आरोपों को इस फिल्म के म्यूजिक कंपोजर सुनील जीत ने निराधार बताया है। सुनील जीत का कहना है कि उनका संगीत इस फिल्म के लिए एकदम ताजा है जिसको किसी भी दूसरे संगीतकार की रचना से कॉपी नहीं किया गया है।
अब 'सड़क 2' के संगीत पर लगे कॉपी करने के आरोप, संगीतकार ने कहा एकदम ओरीजिनल है गाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील जीत का यह बयान तब आया है जब एक संगीत निर्माता शेजान सलीम उर्फ जो जी (JO-G) ने आरोप लगाया है कि इस फिल्म के गीत 'इश्क कमाल' का संगीत उनके 2011 में बनाए गए संगीत की कॉपी है। फिल्म 'सड़क 2' के साथ महेश भट्ट ने लगभग दो दशक के बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी की है।
@foxstarhindi
What do we do about this. Copied from a song that I produced in Pakistan and launched in 2011.
Let's talk guys. pic.twitter.com/BtKAHzPYMI
इस फिल्म का ट्रेलर बीते बुधवार को ही रिलीज हुआ है और इसे देखने के कुछ ही घंटों बाद शेजान सलीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो संलग्न किया है जिसमें उन्होंने इस फिल्म के संगीत और खुद के बनाए हुए संगीत में समानता दर्शाने की कोशिश की है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने दावा किया है कि यह संगीत उन्होंने पाकिस्तान में वर्ष 2011 में बनाया था।
इस आरोप का जवाब देते हुए 'सड़क 2' फिल्म के म्यूजिक कंपोजर सुनील जीत ने कहा, 'इश्क कमाल मेरा बनाया हुआ ओरिजिनल संगीत है जो किसी भी दूसरे गीत से कोई भी वास्ता नहीं रखता है। इस गीत को बनाने में सभी ने अपना योगदान दिया है जिसमें गायक जावेद अली भी शामिल हैं। इस गीत के साथ ही मैं एक संगीत निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत कर रहा हूं। और मुझे आशा है कि जब यह गीत रिलीज होगा तो लोग इसे पसंद करेंगे। शालू वैश और मैंने मिलकर पूरे दिल से इस फिल्म के संगीत पर काम किया है।'
बता दें कि इस फिल्म के ट्रेलर ने यूट्यूब पर रिलीज होकर सबसे ज्यादा नापसंद किए जाने वाले ट्रेलर का एक रिकॉर्ड बनाया है। आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट जैसे सितारों से सजी इस फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वर्ष 1991 में आई फिल्म 'सड़क' का सीक्वल यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 28 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
पढ़ें: अमेरिका जाने में मुश्किल बन सकता है मुंबई विस्फोट मामला, जानें वो पहली रिपोर्ट जिससे पता चला था संजय दत्त का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन

कमेंट
कमेंट X