फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जावेद अख्तर के अंदाज ने जीता दिल, बेटे फरहान के साथ विंबलडन का लुफ्त उठाया; बहू शिबानी ने साझा की तस्वीरें

Wed, 15 Jul 2026 09:54 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 15 Jul 2026 09:54 PM IST
सार

Shibani Akhtar Share Wimbledon Pictures: बीते दिनों विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में कई भारतीय सेलेब्स भी नजर आए। इवेंट खत्म होने के बाद एक्ट्रेस और फरहान अख्तर की पत्नी शिबानी ने कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में जावेद अख्तर बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। फैंस का उन्होंने दिल ही जीत लिया। 

विज्ञापन
Shibani Akhtar Share Javed Aktar And Farhan Akhtar Pictures Enjoy Wimbledon
विंबलडन का लुफ्त उठाते हुए फरहान, शिबानी और जावेद अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम@shibaniakhtar

जावेद अख्तर के लिखे गीतों के दर्शक लंबे वक्त से कायल हैं, साथ ही उनकी कही बातें भी फैंस को सुकून देती हैं। हाल ही में उनका अलग अंदाज देखकर भी फैंस काफी खुश हुए। जावेद अख्तर अपने बेटे फरहान अख्तर और बहू शिबानी के साथ विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट देखने पहुंचे थे। इस क्वालिटी टाइम की तस्वीरें शिबानी ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। 

Shibani Akhtar Share Javed Aktar And Farhan Akhtar Pictures Enjoy Wimbledon
विंबलडन का लुफ्त उठाते हुए फरहान, शिबानी और जावेद अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम@shibaniakhtar

भारतीय पहनावे के साथ हैट लुक में छा गए जावेद अख्तर 
शिबानी ने जावेद अख्तर और फरहान अख्तर के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। यह तीनों विंबलडन का मजा लेते नजर आए। जावेद अख्तर ने कुर्ता-पजामा के साथ एक स्टाइलिश हैट पहनी थी। हैट के साथ उनका लुक काफी अलग नजर आया।

Shibani Akhtar Share Javed Aktar And Farhan Akhtar Pictures Enjoy Wimbledon
विंबलडन का लुफ्त उठाते हुए शिबानी और जावेद अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम@shibaniakhtar

अलग-अलग अंदाज में क्लिक करवाईं तस्वीरें 
जावेद अख्तर ने शिबानी और फरहान के साथ विंबलडन में अलग-अलग जगहों पर फोटो क्लिक करवाईं। शिबानी ने भी कैप्शन में लिखा, ‘पिता-बेटे की परंपरा में शामिल होकर जिंदगी के सबसे बेहतरीन पल बिताए। विंबलडन 2026 कमाल था। जावेद जी और फरहान के साथ जिंदगी भर के लिए यादगार पल संजो लिए। दिल खुशियों से भर गया है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shibani Akhtar Share Javed Aktar And Farhan Akhtar Pictures Enjoy Wimbledon
विंबलडन का लुफ्त उठाते हुए फरहान, शिबानी और जावेद अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम@shibaniakhtar

फैंस ने जावेद अख्तर तस्वीरों पर दिए प्यार भरे रिएक्शन
फैंस ने भी शिबानी की साझा की गई तस्वीरों को सराहा। साथ ही जावेद अख्तर को सराहा क्योंकि वह विंबलडन जैसे इवेंट में भारतीय पहनावे में नजर आए। उनकी भारतीयता की फैंस ने तारीफ की। 

विज्ञापन
Shibani Akhtar Share Javed Aktar And Farhan Akhtar Pictures Enjoy Wimbledon
विंबलडन का लुफ्त उठाते हुए फरहान, शिबानी - फोटो : इंस्टाग्राम@shibaniakhtar
शिबानी ने फरहान अख्तर के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की 
शिबानी ने फरहान अख्तर यानी अपने पति के साथ भी कुछ रोमांटिक फोटो शेयर कीं। साथ में ब्रेकफास्ट भी एंज्वॉय किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed