फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूर-दूर तक 'मुन्नाभाई 3' की नहीं कोई खोज-खबर, फिर भी मेकर्स कर रहे बयानबाजी, जानिए क्या है माजरा

Tue, 04 Feb 2020 02:23 PM IST
anand anand अमर उजााल ब्यूरो, मुंबई
अमर उजााल ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 04 Feb 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
Shikara direcor Vidhu Vinod Chopra react on Munna Bhai MBBS 3
Munna Bhai MBBS - फोटो : file photo

'जो दिखता है वहीं बिकता है', यह कहावत फिल्मों के नजरिए से भी एकदम सटीक बैठती है। फिल्मों का भविष्य रिलीज से पहले ही प्रमोशन के माध्यम से तय होने लगता है, जिसके चलते वे लंबे समय तक चर्चा में रहते हैं। इन प्रमोशन में लोगों की रुचि बनाए रखने के लिए फिल्मकार अक्सर अपनी पुरानी सफल फिल्मों से जुड़ी कोई खास चर्चा छेड़ देते हैं। ऐसा ही कुछ इन दिनों फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा के साथ भी देखा जा रहा है।

Shikara direcor Vidhu Vinod Chopra react on Munna Bhai MBBS 3
Vidhu Vinod Chopra - फोटो : Social Media

कश्मीरी पंडितों की कहानी पर आधारित फिल्म 'शिकारा' के प्रमोशन के दौरान विधु ने कहा है कि वह 10 फरवरी से 'मुन्नाभाई' की तीसरी किस्त पर काम शुरू करने जा रहे हैं। यह बातें मौजूदा परिस्थितियों में विरोधाभास प्रतीत होती हैं। दरअसल नई जानकारी के अनुसार फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी, शाहरुख खान की अगली फिल्म निर्देशित करने का मन बना रहे हैं। वह जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं और फिर करीब 18 महीने तक व्यस्त रहेंगे। इस सूरत में 'मुन्नाभाई' की कल्पना करना भी मुश्किल है।

Shikara direcor Vidhu Vinod Chopra react on Munna Bhai MBBS 3
Vidhu Vinod Chopra Rajkumar Hirani - फोटो : twitter

विधु विनोद चोपड़ा ने अपने बयान में कहा, 'मैं असल में 'मुन्नाभाई' की तीसरी पार्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहा हूं। इस फ्रेंचाइजी की अगली किस्त संजय दत्त के साथ ही बनेगी। हम उम्मीद करते हैं कि अगली फिल्म में सभी पुराने कलाकार नजर आएंगे। मैं इस फिल्म पर 10 फरवरी से काम शुरू करने जा रहा हूं। हमें फिल्म को लेकर सर्वोत्तम विचार मिल गया है। लेकिन हमें उस पर अभी काम करना है। हालांकि इसमें कितना समय लगेगा इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकता हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shikara direcor Vidhu Vinod Chopra react on Munna Bhai MBBS 3
विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : file photo

विधु के इस बयान के बाद से ही ऐसी चर्चा शुरू हो गई है कि 'मुन्नाभाई 3' की जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि राजकुमार हिरानी के दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त रहने के चलते विधु की यह बातें आधारहीन प्रतीत होती हैं। शाहरुख के प्रोजेक्ट के आधिकारिक घोषणा के साथ ही इस फिल्म के निर्माण पर करीब दो साल का ब्रेक लग जाएगा। विधु ने खुद भी फिल्म को शुरू करने की समयसीमा ना बताते हुए अपने बच निकलने का रास्ता तैयार रखा है।

विज्ञापन
Shikara direcor Vidhu Vinod Chopra react on Munna Bhai MBBS 3
मुन्ना भाई MBBS - फोटो : file photo

गौरतलब है कि लोगों को 'मुन्नाभाई' फ्रेंचाइजी की दोनों ही फिल्में खूब रास आई थी। इसकी आखिरी पार्टी 'लगे रहो मुन्ना भाई' करीब 14 साल पहले रिलीज हुई थी। तब से ही दर्शक इसकी तीसरी पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर अक्सर फिल्म के निर्माता, निर्देशक से लेकर मुख्य कलाकार संजय दत्त और अरशद वारसी से भी सवाल पूछा जाता है। दोनों ही अभिनेता इस सवाल को फिल्म के निर्देशक का हवाला देकर यह कहते हुए टाल देते हैं कि जब राजू स्क्रिप्ट से संतुष्ट हो जाएंगे तब फिल्म पर तुरंत काम शुरू हो जाएगा। अब अगर हिरानी, शाहरुख के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे देते हैं तो विधु का यह बयान बिना आधार का साबित होगा।   

पढ़ें: 'मैदान' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, यूजर्स ने कहा- 'ब्रह्मास्त्र' के चलते अजय देवगन ने छोड़ा मैदान'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed