{"_id":"5d92b1668ebc3e93af0f54ba","slug":"shikha-talsania-says-body-shaming-jokes-are-just-lazy-and-as-bad-as-racist-jokes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉडी शेमिंग पर एक्ट्रेस शिखा ने जाहिर किया गुस्सा, बोलीं- हालात तब सुधरेंगे जब अपने दिल...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉडी शेमिंग पर एक्ट्रेस शिखा ने जाहिर किया गुस्सा, बोलीं- हालात तब सुधरेंगे जब अपने दिल...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shikha Talsania
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉडी शेमिंग पर बीते कई दिनों से एक्टर बोलते आए हैं। इस पर होने वाली ट्रोलिंग के खिलाफ कई एक्टर्स मोर्चा खोल चुके हैं। हाल में एक्ट्रेस शिखा तलसानिया ने इस पर गुस्सा जाहिर करते हुए बॉडी शेमिंग के जोक्स को रेसिस्ट जोक्स तक करार दे दिया।
2 of 5
Shikha Talsania
- फोटो : Social Media
फिल्म वेक अप सिड से अपने करियर की शुरुआत करने वाली टीकू तलसानिया की बेटी शिखा तलसानिया बीते साल फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आई थीं। शिखा ने कहा कि वे अपनी बॉडी को लेकर कॉन्फिडेंट हैं, मगर उन्हें कभी कभी बॉडी शेमिंग को लेकर संघर्ष भी करना पड़ता है।
3 of 5
Shikha Talsania
एक इंटरव्यू में शिखा ने कहा- 'बॉडी शेमिंग जोक्स काफी लेजी होते हैं और ये जोक्स किसी भी मायने में रेसिस्ट जोक्स से कम नहीं होते हैं। किसी के लिए भी ऐसी कोई अनिवार्यता नहीं है कि वे बॉडी पॉजिटिव दिखें। ऐसी धारणा मनुष्य में हमेशा से रही है कि वे किसी की शक्ल से उसके बारे में अनुमान लगाते हैं इसकी अपेक्षा कि वे किसी के नेचर और एक्शन के बलबूते पर शख्स का आकलन करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shikha Talsania
शिखा ने आगे कहा- 'ऐसा तब तक खत्म नहीं होगा जब तक इंसान व्यर्थ की बातें सोचता रहेगा। ऐसा इसलिए भी है कि इंसान अपने आगे किसी के बारे में कुछ ज्यादा नहीं सोचता है। हालात तब सुधरेंगे जब एक इंसान अपने दिल में खुद के लिए प्यार पैदा करेगा और अपने आस-पास के लोगों और चीजों के लिए भी प्यार का भाव रखेगा। आने वाले वक्त में इसे लेकर लोगों की सोच बदलेगी।'
विज्ञापन
5 of 5
Shikha Talsania
बता दें कि शिखा जल्द वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर 1 के रीमेक में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।