सब्सक्राइब करें

वीडियो: सुनील और शिल्पा शेट्टी ने 21 साल बाद रीक्रिएट किया 'धड़कन' का ये खास सीन, फैंस हुए दीवाने

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 30 May 2021 08:07 AM IST
विज्ञापन
Shilpa and Suniel shetty recreate iconic scene from movie dhadkan on super dancer 4 fans goes crazy
सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : Twitter

21 साल पहले फिल्म 'धड़कन' ने अपनी दमदार कहानी और तगड़ी स्टार कास्ट से फैंस के दिलों को धड़का दिया था। इस फिल्म में अक्षय और शिल्पा का रोमांस तो सबको पसंद आया ही था साथ ही शिल्पा और सुनील की केमेस्ट्री के भी फैंस दीवाने हो गए थे। इस फिल्म की सफलता के बाद से कई ऐसे मौके आए जब शिल्पा और सुनील किसी रियलिटी शो में साथ नजर आए और धड़कन की यादें ताजा हो गईं। हाल ही में सुपर डांसर 4 रियलिटी शो में भी एक बार फिर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।



फैंस हुए अंजलि-देव के दीवाने

शिल्पा शेट्टी ने तो शो में कमबैक किया ही साथ ही सुनील शेट्टी भी शो में बतौर खास मेहमान नजर आए। इसके बाद दोनों ने मिलकर 'धड़कन' फिल्म का आईकॉनिक सीन 'तुम मुझे भूल जाओ अंजलि...' एक बार फिर रीक्रिएट किया। इसे देखकर दर्शक ही नहीं बल्कि जज भी काफी हैरान रह गए।

Trending Videos
Shilpa and Suniel shetty recreate iconic scene from movie dhadkan on super dancer 4 fans goes crazy
शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस खास एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया गया जिसमें सुनील और शिल्पा धड़कन के इस खास सीन और गाने को रीक्रिएट करते नजर आए। स्टेज पर परफॉर्म करते हुए दोनो ही अपने किरदार में इस कदर रम गए कि किसी को ये नहीं लगा कि वो अंजलि और देव नहीं हैं। दर्शकों के बीच इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।




 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa and Suniel shetty recreate iconic scene from movie dhadkan on super dancer 4 fans goes crazy
सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2000 में रिलीज हुई इस फिल्म में एक बेहद ही दिलचस्प लव ट्राएंगल दिखाया गया था। इसमें दिखाया गया था कि कैसे देव अंजली से प्यार करता है लेकिन अंजलि की शादी कहीं और हो जाने के बाद भी वो उसे भूलता नहीं है। फिल्म में सुनील शेट्टी ने एक जुनूनी प्रेमिका की भूमिका निभाई थी। काफी समय पहले शिल्पा शेट्टी ने खुलासा किया था कि सुनील पहले इस फिल्म को छोड़कर चले गए थे, लेकिन कोई दूसरा अभिनेता इस रोल को नहीं कर पा रहा था जिसके बाद सुनील ने ही इस फिल्म में काम किया।

Shilpa and Suniel shetty recreate iconic scene from movie dhadkan on super dancer 4 fans goes crazy
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि इस एपिसोड में शिल्पा शेट्टी ने करीब एक महीने बाद नजर आईं। दरअसल उनक पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया था। इसके चलते वो करीब 20 दिनों तक अपने परिवार की देख रेख के लिए क्वारंटीन  में थीं। उनके बच्चे भी कोरोना पीड़ित हो गए थे। हालांकि उन्होंने कोरोना को मात दी और अब उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित हो गया है। वहीं इसके चलते शिल्पा ने भी शो में वापसी कर ली है।

विज्ञापन
Shilpa and Suniel shetty recreate iconic scene from movie dhadkan on super dancer 4 fans goes crazy
सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

इस सीन के अलावा शो में सुनील शेट्टी ने कंटस्टेंट की परफॉर्मेंस को भी खूब पसंद किया। कंटेस्टेंट ने जब 'बॉर्डर' फिल्म के गाने संदेशे आते हैं पर परफॉर्म किया तो सुनील शेट्टी भावुक हो गए। बॉलीवुड के अन्ना ने बताया कि वो जब भी ये गाना सुनते हैं रो पड़ते हैं। बता दें कि ये शो पिछले काफी समय से चर्चा में है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed