बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों जीवन के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनके पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में जेल में बंद हैं। मुंबई पुलिस ने बिजनेसमैन और शिल्पा शेट्टी के 45 वर्षीय पति राज कुंद्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने मजिस्ट्रेट अदालत के सामने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रायन थोर्प के खिलाफ जो चार्जशीट दाखिल की है, वो 1500 पन्नों की है। राज कुंद्रा और थोर्प अभी न्यायिक हिरासत में बंद हैं।
वीडियो: वैष्णोदेवी के दरबार में पहुंचीं शिल्पा शेट्टी हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- पति की ऐसी हरकत और ये...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई यूजर्स ने शिल्पा को लेकर काफी सारे बाते लिखीं। एक यूजर का कहना है कि शिल्पा के पति अश्लील वीडियो बनाते हैं और अभिनेत्री मंदिर जा रही हैं दर्शन करने। वहीं कुछ यूजर्स ने काफी भद्दे कमेंट भी किए। यूजर्स का कहना है कि एक तरफ तो उनके पति ऐसी हरकत करते हैं वहीं शिल्पा मंदिर जाकर ये जताना चाहती हैं कि उनमें कितनी आस्था हैं।
Bollywood Actress #ShilpaShetty on way to #MataVaishnoDevi temple to offer prayers
#Katra pic.twitter.com/slBEQyY0YP
बता दें कि इससे पहले गणेश चतुर्थी के मौके पर भी जब शिल्पा अपने घर गणपति लाईं थीं तो यूजर्स ने उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल कर दिया था। कई यूजर्स का कहना था कि राज कुंद्रा तो घर आए ही नहीं और शिल्पा गणपति को घर ले आईं। बता दें कि तमाम विवादों के बीच शिल्पा खुलकर मीडिया के सामने आ रही हैं और सभी त्यौहार भी खुशी खुशी मना रही हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में शिल्पा ने अपने बयान में कहा कि "उमेश कामत वियान इंडस्ट्री में काम करता था। उसे फरवरी 2021 में गिरफ्तार किया गया। इस बारे में जब मैंने राज से पूछा तो उन्होंने बताया कि उमेश कामत और गहना वशिष्ट ने स्वतंत्र रूप से अश्लील वीडियो बनवाकर बेचा था। शिल्पा ने कहा कि उन्हें बोलिफेम ओटीटी के बारे में कुछ नहीं पता। इसके अलावा उन्हें आज पता चला कि वियान कंपनी से हॉटशॉट के लिए बनाए गए अश्लील वीडियो प्रदीप बक्शी के केनरीन कम्पनी को भेजे जाते हैं'।
अपना बयान दर्ज कराने के दौरान शिल्पा ने अपनी पढ़ाई, करियर, अकाउंट से जुड़ी कई तरह की जानकारी मुंबई पुलिस के साथ साझा की। इसके साथ ही शिल्पा ने इस दौरान ये भी कहा कि, "मैं अपने काम में व्यस्त रहने की वजह से राज से कभी नहीं पूछती थी कि वह क्या काम कर रहे हैं। इसके अलावा राज भी मुझे अपने काम से जुड़ी बात कभी नहीं बताते थे। इस वजह से मुझे इस मामले में कुछ नहीं पता।