बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भले ही फिल्मों से गायब हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह हमेशा नजर आती हैं। शिल्पा शेट्टी समय समय पर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सचेत रहती हैं। शिल्पा सोशल मीडिया पर भी योग सिखाती नजर आती हैं लेकिन शिल्पा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देख आप अपने आप को फिट रखना भूल जाएंगे।
...जब शिल्पा शेट्टी ने कबूला इतने रसगुल्ले खाने का चैलेंज, 80 हजार लोग पहुंचे देखने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल वीडियो में शिल्पा रसगुल्ला खाने का चैलेंज लेते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में शिल्पा अपने बेटे वियान और भतीजी के साथ रसगुल्ला खाते दिखाई दे रही हैं। शिल्पा ने एक के बाद एक कई रसगुल्ले खाकर इस चैलेंज को जीत लिया। इस वीडियो में शिल्पा चैलेंज जीतने के बाद काफी खुश नजर आ रही हैं। देखें वीडियो-
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा है- संडे के दिन रसगुल्ला चैलेंज, भतीजी और बेटे के साथ और साफतौर पर मैं चैलेंज की विनर रही। इसके साथ ही शिल्पा ने कई तरह के इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।
शिल्पा द्वारा शेयर किए गए वीडियो को 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को लाइक करने के साथ ही फैंस तरह तरह के कमेंट्स कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों ने उनके इस चैलेंज की जमकर तारीफ की है और कहा है कि फिटनेस को बरकरार रखते हुए शिल्पा ऐसा करने में कामयाब हुई हैं।