फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब साउथ की इस मशहूर एक्ट्रेस ने बताया यौन शोषण का दर्द, कहा- ...मुझे बेचना चाहता था वह

Mon, 12 Feb 2018 03:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Feb 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
south indian actress amala paul says the man was ready to sell her

दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अमाला पॉल हाल ही में सुर्खियों में आ गई हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक बड़े बिजनेसमैन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का एक मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद ही वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। हालांकि उनके इस साहसी कदम की अधिकतर लोगों ने तारीफ की है। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने इस मामले में एक और बयान दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा है- 'यह हर महिला का कर्तव्य है कि वह खुद के लिए खड़ी हों।' अमाला ने ट्वीट किया- 'वह मुझे एक मांस के लोथड़े की तरह बेच देना चाहता था। उसकी हिम्मत ने मुझे डरा दिया था। उसके अस्तित्व ने मुझे बीमार कर दिया था।'

south indian actress amala paul says the man was ready to sell her

अमाला दक्षिण भारतीय फिल्मों की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक है। वह पिछले दिनों अपने साथ हुए यौन शोषण के एक मामले की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई थीं। इस मामले में अमाला के सपोर्ट में निर्माता और एक्टर विशाल ने भी ट्विटर पर उनकी जमकर तारीफ की थी।

south indian actress amala paul says the man was ready to sell her

इसके जवाब में अमाला ने ट्विटर पर #MeToo के साथ लिखा- 'धन्यवाद विशाल मेरे साथ खड़े रहने के लिए और बताने के लिए कि मुझे इसे जाने नहीं देना चाहिए और मैंने नहीं जाने दिया। अब मुझे लगता है कि यह हर औरत का कर्तव्य है कि वह उन्हें इस तरह नहीं जाने दें और खुद के लिए खड़ी हों। वह मुझे मांस के लोथड़े के समान बेचने को तैयार था। उसकी हिम्मत ने मुझे डरा दिया था। उसके अस्तित्व ने मुझे बीमार कर दिया था।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
south indian actress amala paul says the man was ready to sell her

इससे पहले एक्टर और निर्माता विशाल ने अमला के लिए ट्वीट कर कहा था- 'तुम्हारा ये कदम वाकई काबिल ए तारीफ है। हाल ही के इस वाक्ये ने तुम्हारी बोल्डनेस को दिखाया है। यौन उत्पीड़न के किसी भी मामले में इस तरह सामने आने के लिए काफी हिम्मत चाहिए।' विशाल ने पुलिस विभाग के एक्शन की भी जमकर तारीफ की थी।

विज्ञापन
south indian actress amala paul says the man was ready to sell her

आपको बता दें कि अमाला ने कुछ समय पहले एक आदमी के खिलाफ यौन उत्पीड़न से जुड़ा मामला दर्ज करवाया था। उनका आरोप था कि डांस रिहर्सल के दौरान उनके साथ एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की थी। उन्होंने बताया कि वह आदमी उनसे अकेले में बात करने की कोशिश कर रहा था जिसकी वजह से वह काफी असहज महसूस कर रही थीं। अमाला ने उस आदमी के खिलाफ पुलिस में शिकायद दर्ज करवाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed