फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UT69: राज कुंद्रा ने रणवीर सिंह-कार्तिक आर्यन को बताया ओवरएक्टिंग की दुकान, कलाकारों की इन फिल्मों पर कसा तंज

Thu, 09 Nov 2023 12:13 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 09 Nov 2023 12:13 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Husband UT69 fame Raj Kundra says Ranveer Singh and Kartik Aaryan are overacted Actors
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा काफी समय तक मास्क के पीछे छिपने के बाद अब आखिरकार बड़े पर्दे पर पहुंच गए हैं। राज कुंद्रा इन दिनों अपनी हाल ही में, रिलीज हुई फिल्म 'यूटी 69' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता की फिल्म को समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि, फिल्म के प्रचार के दौरान राज कुंद्रा कई ऐसे विवादित बयान दे रहे हैं, जिससे वह बार-बार मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं।

Shilpa Shetty Husband UT69 fame Raj Kundra says Ranveer Singh and Kartik Aaryan are overacted Actors
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

पोर्नोग्राफी मामले में जेल में कठिन समय का सामना करने के बाद शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने अपनी खुद की बायोपिक में अभिनय किया। जेल से निकलने के बाद स्टार शहर में मास्क पहनकर घूम रहे थे, लेकिन फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद उन्होंने इस मास्क को भी त्याग दिया और दर्शकों को अपने असली चेहरे से रूबरू कराया था। अब अभिनेता का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के कुछ कलाकारों पर टिप्पणी की है।

Shilpa Shetty Husband UT69 fame Raj Kundra says Ranveer Singh and Kartik Aaryan are overacted Actors
राज कुंद्रा - फोटो : Social Media

अपने एक इंटरव्यू के दौरान राज ने कुछ बॉलीवुड अभिनेताओं की उनकी फिल्मों में की गई परफॉर्मेंस को 'ओवरएक्टिंग' करार दिया है। अपनी इस लिस्ट में राज कुंद्रा ने रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन को शामिल किया है।  राज कुंद्रा ने कहा कि उन्होंने 'सर्कस' और 'सत्यप्रेम की कथा' में रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन की ओवर एक्टिंग देखी है। दोनों ने हद से ज्यादा ओवर एक्टिंग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Husband UT69 fame Raj Kundra says Ranveer Singh and Kartik Aaryan are overacted Actors
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

 इसी इंटरव्यू में जब उनसे उनकी पसंदीदा हीरोइन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दीपिका पादुकोण का नाम लिया है। इसके साथ ही उन्होंने 'कॉफी विद करण 8' पर टिप्पणी करते हुए बताया कि इस शो पर किसी का भला नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
Shilpa Shetty Husband UT69 fame Raj Kundra says Ranveer Singh and Kartik Aaryan are overacted Actors
राज कुंद्रा-कॉफी विद करण 8 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस बीच 'UT69' दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने करने के लिए संघर्ष कर रहा है। फिल्म किसी तरह एक करोड़ और उससे कुछ ज्यादा की कमाई करने में कामयाब रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed