बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। शूटिंग के दौरान उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। अपनी अपकिंग सीरीज की शूटिंग के वक्त उनका पैर फ्रैक्चर हो गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से दी है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह अस्पताल में नजर आ रही हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
Shilpa Shetty: शूटिंग के दौरान टूटा शिल्पा शेट्टी का पैर, अस्पताल से तस्वीर शेयर कर कहा- दुआओं में याद रखना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा की ओर से साझा की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनके बांए पैर में नी इमोबिलाइजर चढ़ा हुआ है। वहीं एक्ट्रेस व्हीलचेयर पर बैठी नजर आ रही हैं। हालांकि इतनी गंभीर चोट के बाद भी तस्वीर में उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है। इस फोटो के साथ इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'उन्होंने कहा...लाइट...कैमरा...एक्शन...पैर तोड़ डालो..और मैनें सच में ऐसा कर डाला। छह हफ्ते तक अब शूटिंग नहीं कर सकती, लेकिन अब मैं और मजबूत और बेहतर तरीके से वापसी करूंगी। तब तक दुआ में याद रखिएगा।'
बता दें कि शिल्पा शेट्टी गोवा में अपनी आगामी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग कर रही थीं। इस सीरीज का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस से शूटिंग के दौरान का एक वीडियो क्लिप फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस वीडियो में वह जबरदस्त स्टंट करती नजर आई थी। इस सीरीज में वह महिला पुलिस के किरदार में नजर आने वाली हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा हाल ही में फिल्म निकम्मा में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा अभिमन्यु दसानी लीड रोल में थे। हालांकि साबिर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी।