फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने खुद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर किया बड़ा खुलासा, बोले- मैंने खुद...

Wed, 10 Aug 2022 05:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 10 Aug 2022 05:19 PM IST
विज्ञापन
Dobaara Director Anurag Kashyap broke his silence on the allegation of harassment
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग कश्यप की गिनती बॉलावुड के बेहतरीन फिल्म निर्देशकों में होती है। उन्होंने अब तक बनाई गई अपनी फिल्मों से भारतीय सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। फिलहाल वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'दोबारा' के प्रचार में व्यस्त हैं। इस फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा फिल्म में पावेल गुलाटी, राहुल भट्ट और शाश्वत चटर्जी भी हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में मीटू मूवमेंट के बारे में बात करते हुए कई चीजों पर खुलासा किया है। इंटरव्यू के दौरान अनुराग ने बताया कि जब उन पर मीटू का आरोप लगाया गया तब वह काफी परेशान हो गए थे।

Dobaara Director Anurag Kashyap broke his silence on the allegation of harassment
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया कि मैंने खुद इस तरह के दुर्व्यवहार का सामना किया है। निर्देशक ने कहा, 'मैं खुद दुर्व्यवहार का सामना कर चुका हूं। इसलिए मैं इसे अच्छी तरह समझता हूं। इसलिए जब कोई मुझ पर इस तरह के आरोप लगाता है तो यह मुझे काफी परेशान करता है।' फिल्ममेकर ने आगे कहा अगर उन पर कोई हत्या का आरोप लगाए तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन जब लोग उन पर इस तरह के अन्यायपूर्ण और अनुचित आरोप लगाते हैं, तो दुख के साथ बहुत गुस्सा भी आता है।'

Dobaara Director Anurag Kashyap broke his silence on the allegation of harassment
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप की मिस्ट्री ड्रामा 'दोबारा' जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह उनकी और तापसी पन्नू की एक साथ तीसरी फिल्म है। दोनों इससे पहले मनमर्जियां और सांड की आंख में साथ काम कर चुके हैं। फिलहाल दोनों फिल्म का प्रचार जोर-शोर से कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dobaara Director Anurag Kashyap broke his silence on the allegation of harassment
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

यह 19 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसके अलावा अनुराग कृति सेनन के साथ भी एक फिल्म बना रहे हैं। शुरुआत में इसे किल बिल का हिंदी रीमेक बताया जा रहा था लेकिन अनुराग ने इसे महज कोरी अफवाह करार दिया था। इसके अलावा वह फिलम गुलाब जामुन पर भी काम कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed