फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sapna Choudhary: बंदूक उठाकर ठुमके लगाती दिखीं सपना, नए गाने 'बंदूक का रिवाज' ने जीता फैंस का दिल

Wed, 10 Aug 2022 05:16 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 10 Aug 2022 05:16 PM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary: Haryanvi Singer new song Bandook Ka Riwaaz released on you tube with abhay baisla
सपना चौधरी, अभय बैसला - फोटो : social media

हरियाणा की डांसिंग कही जाने वाली सपना चौधरी के अपने ठुमकों से अक्सर सभी का दिल जीत लेती हैं। उनके डांस के दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है और उनके फैंस अक्सर नका डांस देखने और उनके प्रोग्राम में जाने के लिए घंटों तक लाइनों में खड़े रहकर इंतजार करते हैं। इतना ही नहीं  देसी क्वीन सपना अपने फैंस के लिए आए दिन नए-नए गाने भी रिलीज करती रहती हैं, जिनमें उनका अलग-अलग अंदाज दर्शकों को देखने मिलता है। इसी कड़ी में सपना ने आज अपना नया गाना 'बंदूक का रिवाज' रिलीज किया है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

Sapna Choudhary: Haryanvi Singer new song Bandook Ka Riwaaz released on you tube with abhay baisla
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

डीजे सॉन्ग ने किया धमाका
हरियाणा की शान माने जाने वाली सपना चौधरी का हर गाना लोगों के दिलों में उतर जाता है। उनकी आवाज से लेकर उनके डांस तक दर्शक सपना की हर चीज की तारीफ करते नहीं थकते हैं। जहां पिछले दिनों सपना न अपने गाने 'कामिनी' से फैंस का दिल जीता था, वहीं आज उन्होंने अपना एक नया गाना 'बंदूक का रिवाज' रिलीज किया है। हमेशा की तरह इस गाने में भी सपना का देसी अंदाज दर्शकों के दिलों को छू रहा है। इसमें उनके डांस के साथ-साथ बैकग्राउंड में बंदूकों की आवाज भी गूंज रही है। गाने के बोल के जरिए हरियाणा की शादियों में बंदूक के रिवाज को समझाया गया है। हमेशा की तरह इस गाने में भी सपना लहंगा पहने ठुमके लगाती नजर आ रही हैं और उनके साथ अभय बैसला बंदूक उठाकर डांस करते दिख रहे हैं।   

Sapna Choudhary: Haryanvi Singer new song Bandook Ka Riwaaz released on you tube with abhay baisla
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

बंदूक की गोलियों के बाच डांस करती दिखीं सपना
शादी वाले माहौल में धूम धड़ाका करने वाले सपना का यह गाना एक बेहतरीन डीजे सॉन्ग है, जिसे सुन सभी में जोश भर गया है। इस गाने की रिलीज के बारे में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करते हुए सपना ने लिखा, 'सरप्राइज, बेहतरीन डीजे सॉन्ग बंदूक का रिवाज सोनोटेक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है।' दर्शकों में शादी पार्टी का जोश भरने वाला गाना सुनने और देखने में तो बहुत अच्छा लग रहा है। इसमें सपना और उनके बॉयफ्रेंड में मीठी नोक-झोक दिखाई दे रही है। उनका बॉयफ्रेंड उन्हें समझाने की कोशिश कर रहा है कि उसके गांव में गोलियों का रिवाज है। ऐसे में इन बंदूक की गोलियों के बीच कुछ लोग अंदेशा जता रहे हैं कि गन्स सपना को सिद्धू मूसेवाला की तरह मुश्किल में न डाल दे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary: Haryanvi Singer new song Bandook Ka Riwaaz released on you tube with abhay baisla
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

रिलीज होते ही सुर्खियों में आया सपना का गाना
दरअसल, बीते कुछ समय से गन कल्चर को दिखाने वाले पंजाबी और हरियाणवी सिंगर्स पर लगातार अटैक हो रहे हैं। इसके पीछे का कारण किसी को नहीं पता है। फिलहाल जहां कुछ लोग सपना के इस नए धमाकेदार ट्रैक को एंजॉय कर रहे हैं, वहीं कुछ ने इसके बारे में कहीं न कहीं सोचना भी शुरू कर दिया होगा। लेकिन जहां तक गाने की बात है हमेशा की तरह सपना का यह गाना सोनोटेक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गाना भी उनके पिछले गानों  'दामन', 'छोरी मेरी जान' और 'कामिनी' की तरह ही यूट्यूब पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed