{"_id":"62f394490bdbd960791b264a","slug":"sambhavna-seth-rushed-to-hospital-after-viral-feaver-and-vomiting-husband-avinash-gave-health-updates","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sambhavna Seth: खांसी, बुखार और उल्टी से बिगड़ी अभिनेत्री संभावना सेठ की हालत, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sambhavna Seth: खांसी, बुखार और उल्टी से बिगड़ी अभिनेत्री संभावना सेठ की हालत, अस्पताल में भर्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 10 Aug 2022 04:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
संभावना सेठ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर टीवी अभिनेत्री डांसिंग क्वीन और बिग बॉस फेम संभावना सेठ हमेशा अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही है। अभिनेत्री ने आईवीएफ तकनीक के जरिए मां बनने की कोशिश की थी, लेकिन लगातार आईवीएफ साइकिल्स के फेल होने की वजह से उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई है और अभिनेत्री को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। संभावना सेठ के पति ने बताया कि अभिनेत्री को वायरस इन्फेक्शन हुआ है, इस वजह से उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
2 of 4
संभावना सेठ
- फोटो : सोशल मीडिया
संभावना सेठ के पति अविनाश द्विवेदी ने यूट्यूब ब्लॉग के जरिए बताया कि उनको वायरल फीवर हुआ है। अभिनेत्री पहले ही सिरदर्द और बुखार पीड़ित थीं, इसके बाद उनको खांसी की वजह से उल्टी होने लगी। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह में संभावना के गले और शरीर में तेज दर्द हो रहा था। सिर्फ इतना ही नहीं उनपर किसी भी दवाई का कोई असर नहीं हो रहा था।
3 of 4
संभावना सेठ, अविनाश सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अविनाश द्विवेदी ने बताया कि वह अपना सारा काम और वर्कआउट छोड़कर उनकी देखभाल में जुट गए हैं। हालांकि स्टीम लेने के बाद कुछ हद तक उनको बेहतर महसूस हुआ, लेकिन रात में फिर संभावना को बुखार हो गया था। बता दें कि संभावना सेठ को अर्थराइटिस की बीमारी है, इस वजह से वह इसकी भी दवाई नहीं ले पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
संभावना सेठ अपने सति अविनाश के साथ
- फोटो : Instagram
बिग बॉस सीजन 2 का हिस्सा रहीं संभावना सेठ ने कुछ दिनों पहले कैमरे के सामने आकर बताया था कि उनकी बीमारी खत्म ही नहीं हो रही है। इस दौरान वह रोने भी लगी थीं। संभावना सेठ ने कहा था कि बीमारी की वजह से उनके हाथ-पैर में हमेशा सूजन, दर्द अकड़न और जकड़न रहती है। इस वजह से वह चल भी नहीं पाती हैं। कई बार आईवीएफ की प्रकिया करवाने के बाद भी वह मां नहीं बन पाईं, उल्टे हार्मोनल प्रॉब्लम की वजह से उनका काफी वजन भी बढ़ गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।