{"_id":"62f3666da04f30539b533025","slug":"raju-srivastav-health-update-comedian-suffered-from-heart-attack-admit-in-aiims-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raju Srivastava: डॉक्टर ने लिया राजू की एंजियोग्राफी करने का निर्णय, दिल के दौरे के बाद एम्स में हैं भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raju Srivastava: डॉक्टर ने लिया राजू की एंजियोग्राफी करने का निर्णय, दिल के दौरे के बाद एम्स में हैं भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 10 Aug 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत ठीक नहीं है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को जिम में वर्कआउट करते वक्त राजू श्रीवास्तव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़े। जिम में मौजूद लोग अफरा-तफरी में उन्हें दिल्ली एम्स ले गए। जहां डॉक्टर्स ने हार्ट अटैक की पुष्टि की। बता दें कि यह जानकारी राजू श्रीवास्तव के भाई ने मीडिया को दी है।
2 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
अभी कैसी है राजू श्रीवास्तव की हालत?
कॉमेडियन के PRO ने अजीत सक्सेना ने इस बात की जानकारी दी है कि राजू श्रीवास्तव की पल्स अब ठीक है। उनकी हालत भी अभी स्टेबल है। अजीत सक्सेना ने यह भी बताया कि डॉक्टरों ने कॉमेडियन की पिछली मेडिकल रिपोर्ट्स देखने के बाद एंजियोग्राफी करने का फैसला लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजू के दिल में कई ब्लॉकेज हैं।
3 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : Kaushambi
सुनील पाल ने जारी किया वीडियो
कॉमेडियन सुनील पाल ने इंस्टाग्राम पर राजू के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "यह सच है कि कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था लेकिन अब वह काफी बेहतर हैं। आप सभी की प्रार्थनाओं और भगवान के आशीर्वाद से वह अच्छा कर रहे हैं। वह खतरे से बाहर हैं। राजू भाई, जल्दी ठीक हो जाओ। हम सब तुमसे बहुत प्यार करते हैं। यह सबके लिए अच्छी खबर है कि वह अब बेहतर कर रहे हैं। हम मुंबई में उनका इंतजार कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वाराणसी में सोमवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव।
- फोटो : अमर उजाला
वर्कफ्रंट
राजू श्रीवास्तव के वर्कफ्रंट की बात करें तो कॉमेडियन इस वक्त भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन हैं। नोएडा में फिल्म सिटी स्थापित करने में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से वे अगृणी भूमिका निभा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।