{"_id":"5f053a848ebc3ea07859a5e4","slug":"shilpa-shetty-name-used-in-lucknow-based-company-case-filed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिल्पा शेट्टी के नाम पर लखनऊ में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शिल्पा शेट्टी के नाम पर लखनऊ में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 08 Jul 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के नाम से लखनऊ में करोड़ों की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई की आयोसिस स्पा एंड वेलनेस कंपनी की एमडी किरन बावा और डायरेक्टर विनय भसीन समेत छह लोगों पर ठगी के आरोप में लखनऊ के हजरतगंज में केस दर्ज कराया गया है। दोनों पर आरोप है कि शिल्पा शेट्टी को अपनी कंपनी का ब्रांड अंबेसडर बताते हुए आकर्षक कमाई का ऑफर देकर पैसा इंवेस्ट कराया था।
2 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला
कारोबारी रोहितवीर सिंह का कहना है कि किरन बावा ने शिल्पा शेट्टी को अपनी कंपनी का ब्रांड अंबेसडर बताते हुए आकर्षक कमाई का ऑफर देते हुए फ्रेंचाइजी दी थी। किरन बावा के झांसे में आकर उन्होंने कंपनी में लाखों रुपये निवेश कर दिए। नुकसान होने पर कंपनी के अधिकारियों ने सेंटर बंद करने की धमकी दी।
3 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले में एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि आयोसिस स्पा कंपनी की एमडी और डायरेक्टर समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहितवीर ने आगे बताया कि 2018 में आयोसिस स्पा एंड वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर ने उन्हें बताया था कि हजरतगंज में कंपनी की फ्रेंचाइजी खोली गई है। अगर वह निवेश को तैयार हैं तो कंपनी उन्हें फ्रेंचाइजी दे सकती है। किरन बावा ने बताया था कि शिल्पा शेट्टी कंपनी की ब्रांड अंबेसडर हैं और उनकी फ्रेंचाइजी का उद्घाटन वही करेंगी। यही नहीं किरण ने शिल्पा शेट्टी के कंपनी का प्रचार करते हुए कई फोटो भी दिखाए।
विज्ञापन
5 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहितवीर ने आगे बताया कि ग्राहकों को जरूरत से ज्यादा डिस्काउंट दिया जाता था। परेशान होकर फ्रेंचाइजी के पूर्व संचालकों से संपर्क किया तो असली कहानी सामने आई। पूर्व संचालकों ने बताया कि कंपनी के मालिक मनमानी करते हैं। पहले लालच दिखाकर फ्रेंचाइजी देते हैं, फिर मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न शुरू कर देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।