बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं। वह दूसरों को ऐसा करने के लिए मोटिवेट करती हैं। शिल्पा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपने बेटे के साथ जिम में वर्क आउट करती नजर आ रही हैं।
बेटे वियान को गोद में बैठाकर शिल्पा शेट्टी ने किया वर्कआउट, माताओं के लिए दिया ये खास संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में शिल्पा शेट्टी जिम में नजर आ रही हैं। वह ट्राइसेप्स का वर्कआउट कर रही हैं और उनकी गोद में उनका बेटा वियान राज कुंद्रा बैठा हुआ है। जब शिल्पा वर्कआउट कर रही हैं तो लग रहा है कि वियान उनको मोटिवेट कर रहा है।
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए शिल्पा ने लिखा- पार्टनर वर्कआउट डे, वजन (वियान) के साथ ट्राइसेप्स की कसरत। बच्चों खासकर लड़कों को संभालने के लिए और ज्यादा मांसपेशियों और शक्ति की जरूरत। सभी माताओं को पता चल गया कि मेरा क्या मतलब है।
बीते दिनों शिल्पा शेट्टी ने 'सुपर डांसर चैप्टर 3’ शो के 'शादी स्पेशल' ऐपिसोड में अपनी सक्सेस मैरिज लाइफ को लेकर कई सीक्रेट बताए थे। शिल्पा शेट्टी ने कहा था- मैं कोई एडवाइजर नहीं हूं एक दोस्त होने के नाते मैं यही कहूंगी कि किसी भी रिश्ते में विश्वास का होना जरूरी है। जो कि मेरे और राज के बीच बरकरार है। मुझे कभी नहीं लगता कि हम शादी के रिश्ते में बंधे हैं।
उन्होंने ने आगे कह था- मेरे हसबेंड मुझे आज भी गर्लफ्रेंड बुलाते हैं और मैं भी उन्हें ब्वॉयफ्रेंड कहती हूं। अब भी हम शुक्रवार रात को डेट पर जाते हैं। इससे हमें वह बोझ महसूस नहीं होता कि एक साथ सिर्फ इसलिए हैं क्योंकि हम शादी में हैं। ज्यादातर शादियां इसी दवाब के कारण टूट जाती हैं।