सब्सक्राइब करें

शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर कर की भावुक अपील, जो श्रीदेवी से प्यार करते हैं वो इसे जरूर देखें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Mar 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
shilpa shetty remembers sridevi shared a throwback video goes viral

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही दुनिया को अलविदा कह गई हों लेकिन लोगों में दिल में वह हमेशा जिंदा रहेंगी। श्रीदेवी के निधन से उनके परिवार के साथ साथ बॉलीवुड जगत की हस्तियों को भी एक बहुत बड़ा धक्का लगा है। कई सेलेब्स श्रीदेवी को सोशल मीडिया पर याद करते नजर आ रहे हैं। इसी के चलते शिल्पा शेट्टी ने भी श्रीदेवी की याद में उनका एक पुराना वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें श्रीदेवी खुद हंसती और दूसरों को हंसाती हुईं नजर आ रही हैं।

Trending Videos
shilpa shetty remembers sridevi shared a throwback video goes viral

कुछ महीने पुराना यह वीडियो करण जौहर के घर का है जिसमें शिल्पा शेट्टी, श्रीदेवी के अलावा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में शिल्पा, श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 'मॉम' देखने के लिए अपने फैंस से अपील कर रही हैं। इसी बीच श्रीदेवी कुछ ऐसा कहती हैं जिसे सुन सभी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। वीडियो में शिल्पा उन्हें सभी स्टार्स की मां (Mother of all Actors) बता रही हैं।
 

 

The sweetness of this #sundaybinge will be etched in my heart forever...This is how I will always remember you Sri ji .. Full of life and love . #preciouslamhe .This one is for all those who love her..🙏 #sweetmemories #forever #RIP

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shetty remembers sridevi shared a throwback video goes viral

इस वीडियो को पोस्ट कर शिल्पा लिखती हैं- 'इस संडे की मीठी यादें हमेशा मेरे दिल में बसी रहेंगी। श्री जी मैं आपको हमेशा इसी तरह याद करूंगी। जिंदगी और प्यार से भरपूर। अमूल्य लम्हें। यह वीडियो उन सबके लिए है। जो उनसे प्यार करते थे।' 24 घंटे पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 7 लाख 80 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

shilpa shetty remembers sridevi shared a throwback video goes viral

आपको बता दें कि श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को दुबई में निधन हो गया था। वैसे तो पहले कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत की खबर आई थी। हालांकि बाद में पता चला कि बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई। 28 फरवरी 2018 को मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed