{"_id":"5e2b10408ebc3eeb841b6adc","slug":"shilpa-shetty-reveal-in-kapil-sharma-show-her-husband-raj-kundra-called-her-bbc","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिल्पा शेट्टी को इस नाम से पुकराते हैं पति राज कुंद्रा, खुद कपिल शर्मा शो में किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शिल्पा शेट्टी को इस नाम से पुकराते हैं पति राज कुंद्रा, खुद कपिल शर्मा शो में किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'हंगामा 2' को प्रमोट करने 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचीं तो उनकी निजी जिंदगी के कई राज एक एक कर सामने आने शुरू हो गए। खुद शिल्पा ने अपने बारे में ऐसी ऐसी बातें बताई कि दर्शकों के साथ साथ शो के होस्ट कपिल शर्मा और जज अर्चना पूरण सिंह भी हैरान रह गई।
2 of 4
Shilpa Shetty
- फोटो : amar ujala mumbai
एक दिलचस्प चर्चा के दौरान कपिल ने शिल्पा से जानना चाहा कि क्या उनके पति राज उन्हें 'बीबीसी' कहकर बुलाते हैं! इस पर शिल्पा ने कहा, "हां, यह सच है। राज मुझे बीबीसी बुलाते हैं जिसका मतलब है 'बॉर्न बिफोर कंप्यूटर्स'। वो इसलिए, क्योंकि मैं टेक्नोलॉजी से जुड़ी चीजें करने में बहुत खराब हूं।"
3 of 4
Shilpa Shetty
- फोटो : amar ujala
जब अर्चना ने उनसे पूछा कि फिर वो इंस्टाग्राम और टिक टॉक पर कैसे सक्रिय रहती हैं, तो इस पर शिल्पा ने कहा, "सोशल मीडिया बहुत बेसिक चीज है, जिसमें ज्यादा कुछ नहीं करना होता है। हालांकि, जब मुझे मेल पर अपने बच्चों का होमवर्क चेक करना हो और उन्हें प्रिंट आउट निकालकर देना हो तो बहुत मुश्किल हो जाती है। मुझे समझ में नहीं आता कि नोटबुक्स और पेन को क्या हो गया है! इन दिनों सभी चीजें ई-मेल और उलझी हुईं पीडीएफ फाइल्स पर होती हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Shilpa Shetty
- फोटो : amar ujala
इस पर अर्चना ने कपिल से कहा कि वो भी ऐसी स्थितियों के लिए तैयार हो जाएं, क्योंकि उनकी बेटी जल्द ही बड़ी हो जाएगी। इस पर कपिल ने टिप्पणी करते हुए कहा, "मैं सोच नहीं सकता कि पैरेंट्स को बच्चों के होमवर्क असाइनमेंट मेल पर मिलेंगे। कैसा रहे यदि पैरेंट का ई-मेल आईडी ही ना हो?"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।