बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। बीते दिनों उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा करने की वजह का भी खुलासा किया, जिसकी काफी चर्चा सुनने को मिली थी। शिल्पा शेट्टी ने मशहूर उद्योगपति राज कुंद्रा से शादी की है। शादी के बाद शिल्पा शेट्टी पहले से भी ज्यादा आलीशान जिंदगी जीती हैं, लेकिन शिल्पा शेट्टी मानती हैं कि 90 के दशक में जिंदगी जीना और प्यार करना ज्यादा बेहतर और आसान था।
90 के दशक में जीना और प्यार करना था आसान, शिल्पा शेट्टी ने जिंदगी को लेकर बोली बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी हाल ही में गायिका सोफी चौधरी के चैट शो 'वर्क विद द होस्ट सोफी चौधरी' में पहुंची। यहां उन्होंने अपने फिल्मी सफर के अलावा शादीशुदा जिंदगी पर बात की। शिल्पा शेट्टी ने शो में कहा- 90 के दशक में हमारे पास फोन नहीं था, मोबाइल फोन 1990 के आखिरी में आया था और अगर मैं गलत नहीं हूं तो 1990 से लेकर 1996 के दौरान यह सब चीजे काफी मंहगी थीं।
इतना ही नहीं शिल्पा शेट्टी ने 90 के दशक में प्यार करने को लेकर भी बड़ी बात बोली है। उन्होंने शो में आगे कहा कि 90 के दशक में प्यार करना भी काफी आसान था। शिल्पा शेट्टी ने कहा- 'मुझे लगता है कि ये काफी आसान था। मैं इसको ठीक से बता नहीं सकती, लेकिन आज के समय में जिंदगी काफी उलझनों से भरी हो गई है। हम इसे केवल अपने लिए जटिल करते जा रहे हैं और रिश्तों को बचाने का हम पर काफी ज्यादा दबाव है, लेकिन मुझे लगता है कि आपको सिर्फ प्रवाह के साथ चलना चाहिए।' सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी के बयान की काफी चर्चा हो रही है।
गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी ने शाहरुख खान के साथ फिल्म बाजीगर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म साल 1993 में आई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। शिल्पा शेट्टी ने फिल्मी दुनिया में सालों तक हिट फिल्में देने के बाद अचानक बड़े पर्दे को अलविदा कह दिया था। लेकिन 13 साल के लंबे ब्रेक के बाद शिल्पा शब्बीर खान की एक्शन फिल्म 'निकम्मा' से एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं।
हाल ही में शिल्पा से पूछा गया कि उन्होंने क्यों बड़े पर्दे को अलविदा कहा था। इसका जवाब उन्होंने खुद दिया है। शिल्पा ने बताया कि फिल्मों से दूर रहने का फैसला उनका खुद का था। शिल्पा ने कहा, 'मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा पहले भी रही हूं और अभी भी कहीं न कहीं मैं इसका हिस्सा बनी रही हूं। आपको बता दें कि शिल्पा आखिरी बार साल 2007 में फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' और 'अपने' में नजर आई थीं।
पढ़ें: लता जी के हेल्थ अपडेट से लेकर इंडिया में ट्रोलर्स का शिकार हुईं 'केटी पैरी', आज की बड़ी खबरें