फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा शेट्टी ने सरेआम खोले सलमान खान के शर्ट के बटन, फिर बोलीं- 'इसे बंद ही...'

Thu, 26 Jul 2018 09:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Jul 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
shilpa shetty unbutton salman khan on dus ka dum

सलमान खान अपने रियलिटी शो 'दस का दम' में जहां कंटेस्टेंट के साथ खूब मस्ती करते हैं वहीं उन्हें पैसा जीतने का मौका भी देते हैं। शो के एक एपिसोड में सलमान खान की करीबी दोस्त शिल्पा शेट्टी और फराह खान पहुंची जहां उन्होंने जमकर मस्ती की। इस वीकेंड आने वाले एपिसोड में अनिल कपूर फिल्म 'फन्ने खां' का प्रमोशन भी करेंगे।

shilpa shetty unbutton salman khan on dus ka dum

प्रोमो वीडियो में सलमान खान, शिल्पा शेट्टी और फराह खान को सेट पर बुलाते हैं और उनका स्वागत करते हैं। सलमान से गले लगने के बाद शिल्पा शेट्टी उनके शर्ट का बटन खोलने लगती हैं, बाद में वो कहती हैं 'इसे बंद ही रहने दो।' शिल्पा शेट्टी को ऐसा करते हुए देखने के बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।

shilpa shetty unbutton salman khan on dus ka dum
वहीं शिल्पा शेट्टी के साथ पहुंची फराह खान शिकायत करने लग जाती हैं कि सलमान खान ने उनको उस तरह गले नहीं लगाया जिस तरह शिल्पा शेट्टी को लगाया। तीनों की मस्ती यहीं खत्म नहीं होती बल्कि असली मजा तो तब शुरू होता है जब सलमान खान फराह और शिल्पा से सवाल पूछते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shetty unbutton salman khan on dus ka dum

सलमान दोनों से सवाल पूछते हैं कि 'कितने प्रतिशत भारतीय अंगेजी बोलने वालों से इम्प्रेस होते हैं।' जिसके बाद फराह खान और शिल्पा शेट्टी उनकी टांग खिंचाई करने लगती हैं और कहती हैं कि सलमान तो अंग्रेजी बोलने वाली लड़कियों से बहुत जल्दी इम्प्रेस होते हैं। दरअसल दोनों का इशारा कटरीना कैफ की ओर था।

विज्ञापन
shilpa shetty unbutton salman khan on dus ka dum

शिल्पा शेट्टी आगे कहती हैं कि जो लड़की बहुत ही स्टाइल के साथ अंग्रेजी बोलती हैं, सलमान उससे तुरंत इम्प्रेस हो जाते हैं। फराह खान जब कटरीना का नाम लेती हैं तो सलमान खान कहते हैं कि कटरीना कैफ उनसे हिंदी में बात करती हैं उन्होंने हिंदी सीखा दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed