शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने भगवान गणेश का घर में स्वागत करके गणेश चतुर्थी उत्सव का जश्न शुरू कर दिया है। एक पैपराजी की ओर से शेयर किए गए वीडियो में दोनों भगवान को घर लाते देखे जा सकते हैं। शिल्पा शेट्टी का हाल ही में एक आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान पैर फ्रैक्चर हो गया था जिसकी वजह से वह इस बार अपने पति के साथ नहीं जा सकीं। हालांकि जैसे ही भगवान गणेश को कार से लाया गया वह एक वॉकर की मदद से उनका स्वागत करने के लिए बाहर पहुंच गईं। उनका यह वीडियो एक पैपराजी के अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
Shilpa Shetty: वॉकर के सहारे चलकर गणपति बप्पा का स्वागत करने पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले पैपराजी ने एक और वीडियो शेयर किया था जिसमें राज भगवान गणेश की मूर्ति को अपने घर ले जाते दिख रहे हैं। बता दें कि राज जब भी घर से बाहर निकलते हैं हमेशा फेस मास्क लगाए रहते हैं। पिछले साल जुलाई में उन्हें एडल्ट कंटेंट बनाने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें लगभग दो महीने तक जेल में रहना पड़ा था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। हाल ही में उन्होंने अदालत के समक्ष एक याचिका दायर कर अश्लील सामग्री की बिक्री से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया था।
वहीं, अगर शिल्पा की बात करें तो पैर फ्रैक्चर होने के बाद भी उन्होंने लगातार सार्वजनिक उपस्थिति बनाए रखी है। बीते 10 अगस्त को इंस्टाग्राम पर अपने टूटे हुए पैर की एक तस्वीर साझा करते हुए, उन्होंने कहा था कि वह छह सप्ताह के लिए काम से दूर रहेंगी। हालांकि 10 दिन बाद व्हीलचेयर पर बैठकर उन्हें एक्सरसाइज करते देखा गया था। साथ ही उन्होंने पिछले हफ्ते व्हीलचेयर में एक पुरस्कार समारोह में भाग लिया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा जल्द ही रोहित शेट्टी की वेब सीरीज़ इंडियन पुलिस फोर्स में दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आएंगे। लोगों को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। यह सीरीज अगले साल अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा सकेगी। इसमें आठ एपिसोड होंगे।