फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra: पति राज कुंद्रा के एडल्ट फिल्म मामले में शिल्पा शेट्टी को राहत, नहीं भेजा जाएगा समन

Fri, 23 Jul 2021 01:56 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 23 Jul 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Will Not Be Served Summons In Connection With Raj Kundra Controversy
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : Twitter

अपने जबरदस्त अभिनय और धमाकेदार डांस से सबका दिल जीतने वाली शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने पति के कारण इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पोर्न फिल्म बनाने और एप पर दिखाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उन्हें 23 जुलाई तक हिरासत में भेज दिया गया था। राज कुंद्रा मामले पर आज फैसला आ गया है कि उन्हें 27 जुलाई तक हिरासत में ही रखा जाएगा।



शिल्पा शेट्टी को नहीं भेजा जाएगा समन
राज कुंद्रा का नाम इससे पहले भी कई बार विवादों में आ चुका है। वहीं शिल्पा हर बार खुद को इन विवादों से दूर रखने में कामयाब रही हैं। एडल्ट फिल्म को लेकर गिरफ्तारी के मामले में राज कुंद्रा खूब बदनामी झेल रहे हैं, वहीं मुंबई पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच मे शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं और ना ही उनके सक्रिय रहने की कोई खबर सामने आई है। लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिल्पा शेट्टी से भी पुलिस के द्वारा पूछताछ की जाएगी। इसी बीच एक और खबर सामने आई है कि शिल्पा को इस पूरे मामले में समन नहीं भेजा जाएगा।

Shilpa Shetty Will Not Be Served Summons In Connection With Raj Kundra Controversy
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

बीते दिनों ही खबर आई थी कि मुंबई पुलिस जल्द ही शिल्पा को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है क्योंकि शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के अधिकतर बिजनेस में उनकी पार्टनर हैं जिसकी वजह से उनसे पूछताछ की जा सकती है लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होगा।

Shilpa Shetty Will Not Be Served Summons In Connection With Raj Kundra Controversy
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज जितनी बार विवादों में उलझे शिल्पा उतने ही साफ तरीके से खुद को इन सबसे अलग रखती नजर आईं है। राज कुंद्रा आईपीएल में मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी को लेकर लंबे समय तक शक के घेरे में रहे। हालांकि इससे शिल्पा शेट्टी की इमेज पर खास फर्क नहीं पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Will Not Be Served Summons In Connection With Raj Kundra Controversy
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

साल 2013 में शिल्पा शेट्टी का नाम अंडरवर्ल्ड से जुड़ने को लेकर भी चर्चा में आया था। हालांकि अभिनेत्री की परिवार की तरफ से इस बात को बेबुनियाद बताया गया था। शिल्पा के परिवार का कहना था कि उनकी बेटी की छवि को खराब करने के लिए ऐसी बातें कही जा रही हैं।

विज्ञापन
Shilpa Shetty Will Not Be Served Summons In Connection With Raj Kundra Controversy
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

कुछ समय पहले शिल्पा का नाम उस वक्त भी चर्चा में आया था जब राज कुंद्रा की पहली पत्नी ने उन पर घर तोड़ने का आरोप लगाया था। दरअसल राज और शिल्पा की जब मुलाकात हुई थी तो उस वक्त राज शादीशुदा थे। इसके बाद राज ने पहली पत्नी कविता को तलाक देकर शिल्पा संग शादी रचाई थी। कुछ  समय पहले राज की पहली पत्नी कविता ने शिल्पा पर उनके घर तोड़ने का आरोप लगाया था जिस पर राज ने साफ कहा था कि इसमें शिल्पा का कोई हाथ नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed