फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनू सूद की तारीफ करने पर भड़के शिवसेना नेता संजय राउत, बोले- 'वो अभिनेता हैं, पैसों के लिए कुछ भी...'

Sun, 07 Jun 2020 10:56 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 07 Jun 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
shiv sena sanjay raut takes sonu sood on praises for helping migrants
संजय राउत, सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के दौरान अभिनेता सोनू सूद के काम की काफी तारीफ हो रही है। सोनू सूद मुंबई सहित आसपास के इलाकों में फंसे मजदूरों, कामगारों और छात्रों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना के नेता संजय राउत ने सोनू सूद पर सवाल उठाए हैं और कहा कि बहुत चालाकी से वो 'महात्मा' सूद बनने की ओर हैं। 

shiv sena sanjay raut takes sonu sood on praises for helping migrants
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार को शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में संजय राउत ने पूछा कि 'आखिर जब लॉकडाउन में लोगों को कहीं आने-जाने की अनुमति नहीं है तो बिना किसी राजनीतिक दल के मदद के उन्हें बसें कैसे मिल जा रही हैं?' राउत लिखते हैं कि लॉकडाउन में अचानक एक नया 'महात्मा' सूद आया है। 

shiv sena sanjay raut takes sonu sood on praises for helping migrants
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

राउत ने आगे लिखा कि 'जब राज्य सरकारें किसी प्रवासी मजदूर को कहीं जाने की अनुमति नहीं दे रही हैं तो वो कहां जा रहे हैं?' सोनू सूद पर हमला करते हुए राउत ने यहां तक कहा कि बहुत जल्दी ही वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल सकते हैं और मुंबई के सेलिब्रिटी मैनेजर बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
shiv sena sanjay raut takes sonu sood on praises for helping migrants
सोनू सूद, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : सोशल मीडिया

संजय राउत यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि 'सोनू सूद एक अभिनेता हैं, वो पैसे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अभिनय करना ही उनका पेशा है।' बता दें कि हाल ही में सोनू सूद ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। इस दौरान राज्यपाल ने सोनू सूद द्वारा प्रवासी मजदूरों को उनके घर सुरक्षित पहुंचाने के लिए उनकी तारीफ की। साथ ही राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अभिनेता को मदद देने के लिए हर तरह का सहयोग देने की बात भी कही। राज्यपाल इससे पहले भी सोनू सूद के काम की तारीफ कर चुके हैं। 

विज्ञापन
shiv sena sanjay raut takes sonu sood on praises for helping migrants
त्रिवेंद्र सिंह रावत और सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

यही नहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी सोनू सूद की सराहना की थी। सोनू सूद ने मुंबई में फंसे उत्तराखंड के कई निवासियों को अपने खर्च पर चार्टर्ड विमान से उत्तराखंड के देहरादून के लिए भेजा था। इस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोनू सूद को धन्यवाद दिया और उन्हें कोरोना वायरस संकट खत्म होने के बाद पहाड़ी राज्य में आने के लिए आमंत्रित किया।

करोड़ों की मालकिन कटरीना का घर अंदर से दिखता है ऐसा, मुंबई के पॉश इलाके में स्थित है फ्लैट

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed