{"_id":"5c9d9cc2bdec22145544ef57","slug":"shloka-mehta-photo-viral-post-wedding-with-akash-ambani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुकेश अंबानी की बहू श्लोका की तस्वीरें वायरल, 20 दिन पहले बनी थीं आकाश की दुल्हन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुकेश अंबानी की बहू श्लोका की तस्वीरें वायरल, 20 दिन पहले बनी थीं आकाश की दुल्हन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: kapil sharma
Updated Fri, 29 Mar 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shloka mehta
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी कुछ दिनों पहले ही हुई है । आकाश ने 9 मार्च को हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता संग सात फेरे लिए । शादी और रिसेप्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे । इस शादी में देश के बड़े बिजनेसमैन, फिल्म स्टार्स, पॉलिटिकल पर्सन और स्पोर्ट्स सेलेब्रिटी ने शिरकत की थी ।
शादी के 20 दिन बाद श्लोका मेहता की बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है । इस फोटो में श्लोका ब्लैक टॉप और शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं । इसके साथ उन्होंने सफेद रंग के जूते पहने हैं । श्लोका की ये फोटो पुरानी है और उनके फैन पेज से शेयर की गई है । इस फोटो में श्लोका अपने कुछ दोस्तों के साथ दिख रही हैं ।
3 of 5
shloka mehta
दोस्ताें ने उन्हें गोद में उठा रखा है । श्लोका का ये बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है । फैंस श्लोका की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं । इसके अलावा श्लोका की एक और तस्वीर है । इसमें वो रेड कलर का वन पीस पहने दिख रही हैं ।
akash ambani and shloka mehta
- फोटो : social media
श्लोका और आकाश की शादी बेहद रॉयल थी । शादी से पहले प्री वेडिंग फंक्शन मुंबई में हुए थे । प्री वेडिंग पार्टी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, शाहरुख खान, आमिर खान, करण जौहर, अयान मुखर्जी, युवराज सिंह जैसे बड़े सितारे शामिल हुए थे ।
वहीं आकाश अंबानी की बरात को देखकर ऐसा लगा था जैसे कोई कॉन्सर्ट हो रहा हो । बरात के कुछ वीडियो सामने आए थे । इसमें शाहरुख खान, गौरी खान, रणबरी कपूर, करण जौहर, मीका सिंह और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या बराती बनकर पहुंचे थे । सभी ने बरात में जमकर डांस भी किया था ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।