फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shocking: श्रद्धा कपूर का हुआ रोहन श्रेष्ठ से ब्रेकअप! टूटा चार साल पुराना रिश्ता

Fri, 25 Mar 2022 10:08 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 25 Mar 2022 10:08 PM IST
विज्ञापन
shraddha kapoor breakup with rohan shrestha after four years of relationship
श्रद्धा कपूर-रोहन श्रेष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा और मशहूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ का ब्रेकअप हो गया है। दोनों चार साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन अब दोनों ने अपनी राहें जुदा करने का फैसला कर लिया है। इस जोड़े को कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। श्रद्धा के फैंस के लिए भी यह खबर किसी झटके से कम नहीं है।

shraddha kapoor breakup with rohan shrestha after four years of relationship
श्रद्धा कपूर-रोहन श्रेष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया

श्रद्धा-रोहन का रिश्ता टूटा

एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच अब दूरियां काफी बढ़ गई हैं। फिलहाल दोनों का ब्रेकअप किस वजह से हुआ इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। दोनों की तरफ से भी अब तक ब्रेकअप को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट की मानें तो गोवा में आयोजित श्रद्धा के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी रोहन शामिल नहीं हुए थे, जबकि इस दौरान वह बिलकुल फ्री थे। दावे के मुताबिक, दोनों के बीच जनवरी से तनाव चल रहा था और फरवरी में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

shraddha kapoor breakup with rohan shrestha after four years of relationship
श्रद्धा कपूर-रोहन श्रेष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया

कई साल पुरानी है दोस्ती

श्रद्धा और रोहन एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों के परिवार के बीच भी अच्छे रिश्ते हैं। बताया जाता है कि रोहन को श्रद्धा का परिवार काफी पसंद करता है। दोनों एक दूसरे को पिछले चार से डेट कर रहे थे। कुछ रिपोर्ट्स का दावा था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, लेकिन यह प्यार अंजाम तक पहुंचता उससे पहले ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
shraddha kapoor breakup with rohan shrestha after four years of relationship
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर के साथ आएंगी नजर

श्रद्धा ने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने करियर में एबीसीडी 2, स्त्री, एक विलन, आशिकी 2, छिछोरे जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। वह जल्द ही लव रंजन की अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के ऑपोजिट दिखेंगी। इसके अलावा पंकज पराशर की फिल्म चालबाज इन लंदन में भी श्रद्धा ही नजर आने वाली हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed