फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस दिन रिलीज होगा श्रद्धा कपूर की 'छिछोरे' का ट्रेलर, ऑन लोकेशन नजर आई थीं बिना मेकअप

Tue, 30 Jul 2019 07:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 30 Jul 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Kapoor chhichhore film trailer will release on Friendship day
Chhichhore film on location picture - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाए जाने वाले फ्रेंडशिप डे पर इस बार दोस्ती की एक अनोखी कहानी पर बन रही फिल्म छिछोरे का ट्रेलर रिलीज होगा। आमिर खान की फिल्म दंगल से मशहूर हुए फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी की यह फिल्म तीन दोस्तों,  उनकी दोस्ती और इनके रीयूनियन की कहानी है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Shraddha Kapoor chhichhore film trailer will release on Friendship day
Chhichhore

तीन साल पहले रिलीज हुई फिल्म दंगल के बाद से नितेश इस फिल्म पर काम करते रहे हैं। दंगल भारत और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म रही है। अब छिछोरे को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। फिल्म ने अपनी पोस्टर रिलीज के समय से ही सोशल मीडिया पर काफी तारीफें बटोरी हैं।

Shraddha Kapoor chhichhore film trailer will release on Friendship day
श्रद्धा कपूर - फोटो : social media

फिल्म के सारे कलाकार अपने अब तक के अनदेखे अवतार में नजर आएंगे और फिल्म की कहानी को लेकर भी लोगों में काफी बेचैनी है। 30 अगस्त को रिलीज होने जा रही फिल्म छिछोरे में सुशांत और श्रद्धा के अलावा तमाम नामी कलाकार दमदार किरदार करते नजर आएंगे। नितेश ने फिल्म की कहानी अब तक सबसे छुपा कर रखी है और इसकी पहली झलक वह फिल्म के ट्रेलर के साथ 4 अगस्त को ही दिखाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Kapoor chhichhore film trailer will release on Friendship day
Chhichhore film on location picture - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

कुछ वक्त पहले छिछोरी की टीम की ऑनलोकेशन तस्वीरें भी सामने आई थीं। यह तस्वीरें किस जगह की थी इस बात की तो जानकारी नहीं है लेकिन इतना जरूर है कि पूरी टीम मस्ती के मूड में नजर आ रही थी। कुछ तस्वीरों में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) बिना मेकअप दिखाई दीं। वहीं तस्वीरों में श्रद्धा के साथ-साथ सुशांत भी कूल लुक में नजर आए। तस्वीरों में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा श्रद्धा कपूर काफी खुश आ रही थीं।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor chhichhore film trailer will release on Friendship day
Chhichhore film on location picture - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

'छिछोरे' (Chhichhore) फिल्म में प्रतीक बब्बर और वरुण शर्मा भी नजर आएंगे। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत आखिरी बार 'सोनचिड़िया' फिल्म में नजर आए थे। वहीं श्रद्धा कपूर 'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म में शाहिद कपूर के अपोजिट दिखी थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed