फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरुण धवन के बाद अब 'स्ट्रीट डांसर' के सेट पर घायल हुईं श्रद्धा कपूर , सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

Tue, 23 Jul 2019 08:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 23 Jul 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Kapoor has been injured at Street Dancer 3D after Varun Dhawan
Shraddha Kapoor - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी बहुचर्चित एक्शन फिल्म साहो की वजह से काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। साहो के अलावा श्रद्धा कपूर के पास डांस पर आधारित फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' भी है। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर वरुण धवन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। 
Shraddha Kapoor has been injured at Street Dancer 3D after Varun Dhawan
shraddha kapoor - फोटो : file photo
श्रद्धा कपूर और वरुण धवन 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की शूटिंग जोर-शोर से कर रहे हैं। इस बीच श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल, 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की शूटिंग के दौरान श्रद्धा कपूर बुरी तरह से घायल हो गई हैं। उनकी एड़ियों में गंभीर चोट आई हैं। इस बात की जानकारी खुद श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। 
Shraddha Kapoor has been injured at Street Dancer 3D after Varun Dhawan
shraddha kapoor - फोटो : file photo
श्रद्धा कपूर ने अपने जख्मी पैर की तस्वीर को इंस्टा स्टोरी में शेयर कर खुद के घायल होने की जानकारी दी। श्रद्धा कपूर से पहले एक्टर वरुण घवन भी 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की शूटिंग करते समय घायल हो चुके हैं। उनके भी पैर में चोट लग चुकी है। गौरतलब है कि बीते दिनों 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की शूटिंग लंदन और दुबई में चल रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Kapoor has been injured at Street Dancer 3D after Varun Dhawan
shraddha kapoor - फोटो : file photo
बात करें श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो की तो हाल ही में इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस नए पोस्टर पर फिल्म की नई रिलीज डेट यानी 30 अगस्त 2019 भी लिखी है। फिल्म साहो पिछले दो साल से बन रही है और इसकी रिलीज डेट इस साल 15 अगस्त के लिए फाइनल हुई थी। लेकिन, इस दिन अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल और जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस के भी रिलीज होने के चलते साहो की रिलीज टाल दी गई।
विज्ञापन
Shraddha Kapoor has been injured at Street Dancer 3D after Varun Dhawan
साइको सैंया का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म साहो में साउथ के सुपरस्टार प्रभास अपने एक्शन का दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया गया है। साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा भी अहम किरदारों में हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed