लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह खास पोस्ट के जरिए अपनी जिंदगी के बारे में खुलासे भी करते रहते हैं। इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कई खास तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
लॉकडाउन में इस अभिनेत्री ने किया अपने बचपन को याद, थ्रोबैक तस्वीरों में पहचानना होगा मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी थ्रोबैक तस्वीर साझा करने की वजह से सुर्खियों में हैं। वह बीते कुछ दिनों ने अपनी कई तस्वीरें साझा कर चुकी हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बचपन की तस्वीर साझा कीं।
यह तस्वीर श्रद्धा कपूर के बचपन की है। इस तस्वीर में वह ब्लू कलर के फ्रॉक पहने हुई दिखाई दे रही हैं। जबकि उनके भाई खेल रहे हैं। इसके अलावा श्रद्धा कपूर ने अपनी एक और खास तस्वीर साझा की।
श्रद्धा कपूर की यह तस्वीर उनके बचपन के जन्मदिन की है। इस तस्वीर में वह व्हाइट कलर का फ्रॉक पहने कुर्सी पर बैठी हुई दिखाई दे रहे हैं और उनकी मां उन्हें जन्मदिन का केक खिला रही हैं।
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on
इनके अलावा श्रद्धा कपूर हाल ही में अपने भाई सिद्धांत कपूर के साथ ग्रॉसरी की दुकान पर पहुंची। दुकान पहुंचकर दोनों बहन-भाई ने शॉपिंग करते हुए सेल्फी भी ली। इस सेल्फी को उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा किया। साथ ही भाई सिद्धांत कपूर को भी टैग किया। श्रद्धा कपूर की ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रही हैं।
Groceries adventure with my bhaiya @siddhanthkapoor 💜
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on
पढ़ें: 80 दिन बाद घर से निकलीं ये अभिनेत्री, कहा- 'लॉकडाउन खुलने के बाद आजादी और डर के बीच...'