{"_id":"5d92cfae8ebc3e93d1009a78","slug":"shraddha-nigam-ex-wife-karan-singh-grover-here-some-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस अभिनेत्री ने बिपाशा के पति से की थी पहली शादी, सीरियल से दूर अब दिखती हैं ऐसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस अभिनेत्री ने बिपाशा के पति से की थी पहली शादी, सीरियल से दूर अब दिखती हैं ऐसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री श्रद्धा निगम आज 40 साल की हो गई हैं। श्रद्धा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मध्य प्रदेश के इंदौर से की। इसके बाद वो पुणे पहुंचीं जहां उन्होंने सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया।
2 of 5
karan singh grover and shraddha nigam
- फोटो : social media
टीवी की दुनिया में श्रद्धा ने सीरियल 'चूड़ियां' से कदम रखा। बाद में उन्होंने 'मानो या ना मानो', 'कहानी घर घर की' और 'कृष्णा अर्जुन' जैसे कई सीरियल किए। श्रद्धा ने साल 2008 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की। शादी के एक साल के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया।
3 of 5
श्रद्धा निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि श्रद्धा ने कई बार करण को धोखा देते हुए भी पकड़ा। चर्चा थी कि करण सिंह ग्रोवर का अफेयर रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' की कोरियोग्राफर निकोल से था। 10 महीने की इस शादी में करण कभी भी श्रद्धा के लिए लॉयल नहीं रह पाए। आखिरकार श्रद्धा ने करण से तलाक लेने का फैसला किया और उनसे अलग हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रद्धा निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2012 में करण ने जेनिफर से शादी कर ली लेकिन करण और जेनिफर का रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला। साल 2016 में जेनिफर ने करण को तलाक दे दिया। अप्रैल 2016 में करण ने तीसरी शादी अभिनेत्री बिपाशा बसु से की। वहीं श्रद्धा ने दिसंबर 2012 में मयंक आनंद संग सात फेरे लिए।
विज्ञापन
5 of 5
श्रद्धा निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा और मयंक दोनों फैशन डिजाइनिंग का काम करते हैं। फिलहाल श्रद्धा भी टीवी की दुनिया से दूर हैं। कुछ समय पहले श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर अपने मेकओवर की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। श्रद्धा अपने बॉब लुक में काफी खूबसूरत नजर आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।