फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

26 साल बाद ऐसे दिखने लगे हैं रामानंद सागर के 'श्री कृष्ण', ग्लैमर की दुनिया छोड़ कर रहे ये काम

Thu, 12 Dec 2019 11:24 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 12 Dec 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
shri krishna ramanand sagar How Sarvadaman D. Banerjee looks now
'श्री कृष्णा' - फोटो : social media

कृष्ण कहते ही जो पहला नाम सामने आता है वो है रामानंद सागर के मशहूर शो 'श्री कृष्णा' में कृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर सर्वदमन डी बनर्जी का। उन्होंने अपनी भूमिका इतने बेहतरीन तरीके से निभाई कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भगवान श्रीकृष्ण मानने लगे थे और जहां भी जाते लोग उनके पैर छूने लगते थे। अपने इस किरदार से सर्वदमन बनर्जी को काफी लोकप्रियता मिली। 

shri krishna ramanand sagar How Sarvadaman D. Banerjee looks now
श्री कृष्णा - फोटो : फेसबुक
रामायण की तरह ही रविवार की सुबह होते ही लोग नहा धोकर टीवी के सामने बैठ जाते थे। और रामानंद सागर का धार्मिक सीरियल श्री कृष्णा शुरू हो जाता था। सर्वदमन डी बनर्जी ने कृष्ण के किरदार को इस कदर अपने में बसा लिया था मानो कलयुग में भगवान ने अवतार लिया हो। इसके बाद उन्हें इसी तरह के कई शोज ऑफर हुए जिनमें वो नजर आए, जैसे कि 'अर्जुन', 'जय गंगा मैया' और 'ओम नम: शिवाय'। इन सभी शोज में सर्वदमन डी बनर्जी ने भगवान कृष्ण का ही रोल निभाया।
shri krishna ramanand sagar How Sarvadaman D. Banerjee looks now
श्री कृष्णा - फोटो : social media

टीवी शोज के अलावा सर्वदमन डी बनर्जी ने फिल्मों में भी काम किया। वह आखिरी बार सुशांत सिंह राजपूत स्टारर एमएस धोनी में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने धोनी के कोच चंचल भट्टाचार्य का किरदार निभाया था। सर्वदमन डी बनर्जी इन दिनों ऋषिकेष में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
shri krishna ramanand sagar How Sarvadaman D. Banerjee looks now
श्री कृष्णा - फोटो : social media

बात करें उनके काम काज की तो वह ऋषिकेष में ही अपना मेडीटेशन सेंटर चलाते हैं। इसके अलावा वह एक NGO भी संभालते हैं। जहां वह तकरीबन 200 बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देते हैं। सर्वदमन डी बनर्जी अब पूरी तरह बदल चुके हैं और ग्लैमर वाली दुनिया से दूर ही रहते हैं।

विज्ञापन
shri krishna ramanand sagar How Sarvadaman D. Banerjee looks now
श्री कृष्णा - फोटो : social media

फेसबुक पर वह अपने कामों के बारे में बताते रहते हैं। कुछ साल पहले दिए इंटरव्यू में सर्वदमन ने इसका जिक्र किया था कि उन्होंने फिल्में और टीवी की दुनिया क्यों छोड़ी? सर्वदमन ने कहा था, 'मैंने 'कृष्णा' करते वक्त ही फैसला कर लिया था कि मैं 45-47 साल की उम्र तक ही काम करूंगा और उसके बाद जीवन से कनेक्ट होने के लिए कुछ करूंगा। बस फिर मुझे मेडिटेशन मिल गया और अब मैं सालों से वही कर रहा हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed