{"_id":"5a1141f44f1c1b87698bc560","slug":"shri-rajput-karni-sena-s-chief-gets-a-threat-call-from-pakistan-for-opposing-padmavati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावती' के विरोधियों को पाकिस्तान से धमकी, 'विरोध बंद न किया तो मुंबई ब्लास्ट जैसा हाल होगा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावती' के विरोधियों को पाकिस्तान से धमकी, 'विरोध बंद न किया तो मुंबई ब्लास्ट जैसा हाल होगा'
Mon, 20 Nov 2017 09:34 AM IST
अमर उजाला डेस्क, नोएडा
अमर उजाला डेस्क, नोएडा
Updated Mon, 20 Nov 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
padmavati pakistan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को रिलीज नहीं होने देने के लिए राजपूत संगठन करणी सेना ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है। करणी सेना के साथ ही अब दूसरे संगठन भी इसके विरोध में उतर आए हैं, लेकिन इन सब के बीच करणी सेना ने आरोप लगाया है कि उनके नेताओं को पाकिस्तान से धमकी भरे फोन आ रहे हैं।
2 of 5
इस सनसनीखेज आरोप के बाद ये मामला और भी ज्यादा पेचीदा होता जा रहा है। करणी सेना के राजस्थान चीफ महिपाल सिंह मकरणा ने बताया कि उनको पाकिस्तान से एक कॉल आया था जिसमें करणी सेना के चीफ को मारने की धमकी दी गई है।
3 of 5
महिपाल सिंह मकरणा ने बताया कि धमकी देने वाले ने संगठन के प्रवक्ता के पास कॉल किया और फिल्म 'पद्मावती' का विरोध बंद करने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर 1993 के मुंबई ब्लास्ट की तरह हमला करने की धमकी भी दी है। उन्होंने कथित तौर पर दी जाने वाली धमकी का ऑडियो भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस मामले में लोकेंद्र सिंह कल्वि ने एक दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है, जो कि 'पद्मावती' के रिलीज की तारीख है। फिल्म दिखाने वाले थिएटरों को उन्होंने फूंकने की धमकी दी है। कालवी को मिली धमकी के बाद सोशल मीडिया में चर्चा है कि फिल्म में दाउद का पैसा लगा है और घाटे की आशंका से दाऊद ने ही धमकी दिलवाई है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : Twitter
साथ ही संगठन ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को भी शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने भी केंद्र को पत्र लिखकर जरूरी बदलाव के बाद ही फिल्म को रिलीज करने की मांग की है। ताकि किसी धर्म विशेष की आस्था को ठेस न पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।