फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: बचपन में नाम बदलकर स्कूल जाती थीं कमल हासन की बेटी श्रुति हासन, जानिए वजह?

Tue, 05 Oct 2021 09:03 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 05 Oct 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Shruti Haasan used to go to school by changing her name in childhood know the reason
श्रुति हासन

साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने सिर्फ चार साल की उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस वक्त उनकी उम्र 35 साल है और वह तेलुगु और तमिल फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। ये ही वजह है कि उन्हें दक्षिण भारत और उत्तर भारत दोनों जगह काफी पसंद किया जाता है। इंस्टाग्राम पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। अपने अभिनय के साथ ही श्रुति पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। वह अपने फैंस से अपनी कोई बात नहीं छिपाती हैं। अक्सर फैंस के साथ खुद से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं। श्रुति अपने ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ भी अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं।



हाल ही में उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वे दोनों फर्नीचर शॉप में दिख रहे थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बिना मेकअप और फिल्टर के दिख रही हैं। उनकी इस फोटो पर उनके प्रशंसकों ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। आइए श्रुति हासन से जुड़ा हुआ वो किस्सा जानते हैं जब वह स्कूल नाम बदलकर जाती थीं

Shruti Haasan used to go to school by changing her name in childhood know the reason
ब्वॉयफ्रेंड के साथ श्रुति हासन

बॉलीवुड में 'लक' फिल्म से डेब्यू करने वाली श्रुति को हिंदी सिनेमा में हालांकि कुछ खास सफलता नहीं मिल। लेकिन इसके बाद भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। उनका सिंगिंग करियर भी अच्छा रहा।श्रुति हासन बचपन में नाम बदलकर स्कूल जाती थीं। इसके पीछे की वजह भी बड़ी दिलचस्प है। दरअसल, वह नहीं चाहती थीं कि उनके दोस्तों को इस बात का पता चले कि वो एक सुपरस्टार की बेटी हैं। स्कूल में उन्होंने अपना नाम पूजा रामचंद्रन रखा था।

 

Shruti Haasan used to go to school by changing her name in childhood know the reason
श्रुति हासन

श्रुति ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में गीत गाए और 4 साल की उम्र में अपने पिता कमल हासन द्वारा निर्देशित फिल्म 'हे राम' में छोटा सा रोल भी किया। 2011 में आई तेलुगू फिल्म 'अनागनागा ओ धीरूडू' और तमिल फिल्म '7ओम अरिवु' के लिए श्रुति को फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू साउथ से नवाजा गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shruti Haasan used to go to school by changing her name in childhood know the reason
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

श्रुति बेहतरीन गायिका भी हैं। वह फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के लिए नामांकित भी हो चुकी हैं। उन्होंने संगीत निर्देशक के रूप में भी काम किया है। श्रुति ने साल 2009 में 'द एक्सट्रामेंटल्स' नाम से अपना म्यूजिक बैंड बनाया है। 

विज्ञापन
Shruti Haasan used to go to school by changing her name in childhood know the reason
श्रुति हासन

भले ही श्रुति हासन के पिता कमल हासन बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हो, लेकिन श्रुति का अपना संघर्ष रहा है। उन्होंने एक बार बताया था कि फिल्मों में आने से पहले वह मुंबई के एक रेस्तरां में गाना गाया करती थीं। श्रुति हासन ने कहा, ‘मैं जुहू के एक रेस्तरां में गाना गाती थी। वहां पर कोई नहीं जानता था कि मैं कौन हूं’। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं उस दौरान सेलिन डियॉन और ब्रायन एडम्स के गाने गाया करती थी। मगर किसी को भी इस बात अंदाजा नहीं था कि मैं कौन हूं और किसकी बेटी हूं’।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed